‘एक दीवाने की दीवानियत’ का धमाका: बजट से तीन गुना ज्यादा कमाई, वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार!

इस दीवाली सिनेमाघरों में रिलीज हुई हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की रोमांटिक फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थम्मा’ से क्लैश के बावजूद यह फिल्म दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रही है।

रिलीज के 13 दिनों में ही फिल्म ने अपने 25–30 करोड़ रुपये के बजट का कई गुना कलेक्शन कर लिया है। मेकर्स के अनुसार, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने दुनियाभर में 101.1 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इसमें से भारत में 86.1 करोड़ और ओवरसीज मार्केट से 15 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। मेकर्स ने इन आंकड़ों के साथ कैप्शन में लिखा – “मिला पूरी दुनिया का प्यार, दीवानों ने किया 100 करोड़ पार।”
हालांकि, सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने भारत में अब तक 64.40 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में क्या यह फिल्म भारत में भी 100 करोड़ क्लब में शामिल हो पाती है या नहीं।
मिलाप जावेरी द्वारा निर्देशित यह इंटेंस रोमांटिक ड्रामा फिल्म देसी मूवीज़ फ़ैक्टरी के बैनर तले अंशुल राजेंद्र गर्ग और दिनेश जैन ने प्रोड्यूस की है। 21 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने न केवल हर्षवर्धन राणे के करियर की सबसे बड़ी हिट का दर्जा हासिल किया है, बल्कि बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्मों की वापसी का भी संकेत दिया है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.