लाल साड़ी में छाईं नीता अंबानी, अक्षय तृतीया पर दिखा रॉयल अंदाज

अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर मुकेश अंबानी का जन्मदिन भक्ति और भव्यता के साथ मनाया गया. पूरा अंबानी परिवार सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचा, जहां एक तरफ धार्मिक माहौल था तो दूसरी ओर नीता अंबानी का रॉयल लुक चर्चा का केंद्र बन गया। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

मुकेश अंबानी के बर्थडे पर रेड साड़ी में छाईं नीता

इस खास मौके पर नीता अंबानी ने रेड ऑर्गेंज़ा सिल्क साड़ी पहनकर सबका ध्यान खींच लिया. मशहूर डिज़ाइनर अंबरासु महादेवन द्वारा डिजाइन की गई इस छह गज की साड़ी में फ्लोरल एम्ब्रॉइडरी बेहद खूबसूरत लग रही थी. पल्लू पर घनी कढ़ाई और ऊपरी हिस्से पर हल्का डिजाइन इसे खास बना रहा था. हाथ से कढ़ाई किए गए चौड़े बॉर्डर ने साड़ी की ग्रेस को और बढ़ा दिया.

ट्रेडिशनल स्टाइल में दिखा एलिगेंस

नीता ने साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज पहना था, जिसमें हाफ स्लीव्स, ब्रॉड यू-नेकलाइन और टेलर्ड फिट था. उन्होंने साड़ी को ट्रेडिशनल अंदाज में कैरी किया, जहां पल्लू कंधे से खूबसूरती से गिर रहा था और सामने की प्लीट्स बेहद सलीके से जमी थीं। खुली जुल्फें, मांग में सिंदूर और रेड बिंदी ने उनके लुक को और भी आकर्षक बना दिया.

रानी हार और जूलरी ने बढ़ाई शान

अपने पति के जन्मदिन पर नीता अंबानी ने टेंपल जूलरी से इंस्पायर्ड गोल्ड रानी हार पहना, जिसमें सिक्कों की डिटेलिंग थी. इसके साथ गोल्ड झुमके, डायमंड रिंग और लाल-सोने की चूड़ियों ने उनके लुक को कंप्लीट किया. उनका यह अवतार रॉयल और ग्रेसफुल दोनों नजर आया.

पूरा अंबानी परिवार रहा मौजूद

इस दौरान आकाश अंबानी, अनंत अंबानी, श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट भी साथ नजर आए.

कौन हैं नीता अंबानी?

नीता अंबानी रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की फाउंडर हैं. वह रिलायंस इंडस्ट्रीज की निदेशक भी हैं. उनके तीन बच्चे—आकाश, ईशा अंबानी और अनंत—हैं. ईशा की शादी आनंद पीरामल से हुई है.

नीता अंबानी का यह लुक एक बार फिर साबित करता है कि उनका स्टाइल और ग्रेस हमेशा सुर्खियों में रहता है.

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.