Monday Box Office: मंडे टेस्ट में ‘भूत बंगला’ आगे, ‘धुरंधर 2’ कायम, ‘डकैत’ की रफ्तार थमी

 

सिनेमाघरों में इन दिनों हॉरर कॉमेडी, स्पाई थ्रिलर और रोमांटिक एक्शन फिल्मों का जबरदस्त मिक्स देखने को मिल रहा है। हालांकि सोमवार यानी वीकडे टेस्ट में ज्यादातर फिल्मों की कमाई में गिरावट आई, फिर भी कुछ फिल्मों ने अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी. खासतौर पर अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने पहले मंडे पर बाजी मार ली.

‘भूत बंगला’ का मंडे पर जलवा बरकरार

अक्षय कुमार स्टारर ‘भूत बंगला’ ने ओपनिंग वीकेंड पर शानदार प्रदर्शन किया था. सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन यानी पहले मंडे को 10,984 शो में 6.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई 64.75 करोड़ और ग्रॉस 77.34 करोड़ रुपये पहुंच गई है.वहीं ओवरसीज में फिल्म ने चौथे दिन 2.50 करोड़ कमाए, जिससे विदेशी ग्रॉस कलेक्शन 29.00 करोड़ और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 106.34 करोड़ रुपये हो गया है.

‘धुरंधर 2’ पांचवें हफ्ते में भी मजबूत

‘धुरंधर 2’ ने पांचवें हफ्ते में भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है. 33वें दिन यानी पांचवें मंडे को फिल्म ने 3,672 शो में 1.62 करोड़ का नेट कलेक्शन किया.अब तक फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 1117.29 करोड़ और ग्रॉस 1337.46 करोड़ रुपये हो चुका है. वहीं विदेशों में फिल्म ने 0.40 करोड़ की कमाई के साथ कुल 421.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है. फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस 758.96 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है.

‘डकैत’ का दूसरे हफ्ते में बुरा हाल

आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर स्टारर ‘डकैत’ की हालत दूसरे हफ्ते में कमजोर पड़ गई है. 11वें दिन फिल्म की कमाई में 72.6% की गिरावट दर्ज की गई.सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने 1,108 शो में केवल 0.40 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में कुल नेट 32.46 करोड़ और ग्रॉस 37.76 करोड़ रुपये हो गया है.वहीं ओवरसीज में फिल्म ने 13.30 करोड़ कमाए हैं, जिससे वर्ल्डवाइड कलेक्शन 51.06 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

सोमवार के आंकड़े साफ दिखाते हैं कि जहां ‘भूत बंगला’ नई रिलीज का फायदा उठा रही है, वहीं ‘धुरंधर 2’ की पकड़ अभी भी मजबूत है और ‘डकैत’ बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है.

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.