जलेसर के छात्रों को बड़ी सौगात राजकीय महाविद्यालय में शुरू होंगी पीजी कक्षाएं,इसी सत्र से मिलेगा प्रवेश
जलेसर : नगर एवं क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। राजकीय महाविद्यालय जलेसर में इसी शैक्षणिक सत्र से पीजी कक्षाएं प्रारंभ होने जा रही हैं। महामहिम राज्यपाल की स्वीकृति मिलने के बाद महाविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं ,महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.के. गोस्वामी ने बताया कि छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस वर्ष महाविद्यालय में एमए अंग्रेजी, संस्कृत, राजनीति विज्ञान एवं अर्थशास्त्र विषयों में प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा एमएससी में जंतु विज्ञान एवं रसायन विज्ञान तथा एमकॉम की कक्षाएं भी शुरू की जाएंगी। प्राचार्य ने बताया कि पीजी कक्षाओं की स्वीकृति राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय से संबंधित प्राचार्यों की बैठक के बाद मिली, जिसमें महामहिम राज्यपाल भी मौजूद थीं। उल्लेखनीय है कि डॉ. आर.के. गोस्वामी के कार्यभार संभालने के बाद महाविद्यालय में विकास कार्यों को गति मिली है। करीब 40 वर्षों से लंबित बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए भी धनराशि स्वीकृत हो चुकी है और निर्माण कार्य जारी है। इसके अलावा महाविद्यालय की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे।
रिपोर्टर : लखन

No Previous Comments found.