भाजपा महिला मोर्चा की टीम गठित बैठक में नगर अध्यक्ष को किया सम्मानित

जलेसर : भाजपा महिला मोर्चा की बैठक नगर अध्यक्ष शशि राठी के आवास पर संपन्न हुई जिसमें महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ममता गुप्ता ने कहा कि मौजूदा सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए दर्जनों कार्य किए हैं मौजूदा प्रदेश की सरकार महिलाओं के लिए हर संभव प्रयास कर रही है कि उनकी सुरक्षा एवं सम्मान सुरक्षित रहे।

 बैठक के दौरान नगर अध्यक्ष द्वारा किए गए पार्टी के लिए कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए जिला अध्यक्ष ममता गुप्ता द्वारा नगर अध्यक्ष को सम्मान सूचक प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिला अध्यक्ष की मौजूदगी में नगर मंडल कार्यकारिणी का भी गठन किया गया जिसमें शशि राठी अध्यक्ष सुधा रानी गुप्ता सुधारानी गुप्त उपाध्यक्ष लाजपालीवाल उपाध्यक्ष बंदना सारस्वत महामंत्री विनीता कुमारी कोषाध्यक्ष एवं सदस्यों में क्षमा सिंघल नीतू सिंह गुंजन बंसल रूबी देवी नीतू सिंह रेखा अग्रवाल गीता देवी शशि चौहान गीता चौहान रानी तिवारी गुंजन सिंघल भूरी सिंगल को मनोनीत किया गया।

रिपोर्टर - अंकुश गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.