सीबीएसई छठवीं के विद्यार्थियों को 31तक करना होगा तीसरी भाषा का चयन

एटा  : सीबीएसई ने छठवीं में तीसरी भाषा व्यवस्था को लागू करने को लेकर सभी संबद्ध स्कूलों को प्रक्रिया तेज करने को कहा है। स्पष्ट किया है कि 31 मई तक सभी स्कूल विद्यार्थियों से तीसरी भाषा का चयन करते हुए पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।
सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर राजीव गुप्ता का कहना है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए यह व्यवस्था अनिवार्य होगी।सभी स्कूलों को 31 मई तक ओसिस पोर्टल पर अपनी तीसरी भाषा का चयन करके अपलोड या संशोधित करना होगा। नई व्यवस्था एक जुलाई से शुरू करनी होगी।
 कई स्कूलों ने तीसरी भाषा का विकल्प पहले ही पोर्टल पर अपलोड कर दिया है, कुछ स्कूल अब भी यह प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए हैं। वहीं, कुछ ने नीति के अनुरूप विकल्प नहीं चुने हैं। उन्होंने कहा है निर्धारित समय सीमा तक जानकारी अपडेट नहीं करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई हो सकती है।

ये है तीन भाषा चुनने का फार्मूला

सीबीएसई की नई व्यवस्था के अंतर्गत पहली भाषा वह मुख्य भाषा होगी, जिसे स्कूल चुनता है। यह भाषा सीबीएसई की सूची में शामिल होती है, जैसे हिंदी या कोई क्षेत्रीय भाषा। आमतौर पर छात्रों की पढ़ाई की शुरुआत इसी भाषा से होती है। दूसरी भाषा एक मानक भाषा होती है, जिसे स्कूल पढ़ाता है जैसे अंग्रेजी या कोई दूसरी भारतीय भाषा के अलावा तीसरी भाषा के रूप में देश की अन्य भाषा का चयन किया जाना अनिवार्य होगा।

रिपोर्टर :  लखन यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.