ब्रज प्रांत भाजपा अध्यक्ष ने किया इचछेश्वर महादेव पर रुद्राभिषेक

जलेसर।भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने महाभारत कालीन इचछेश्वर महादेव मंदिर पटना पक्षी विहार पर जलाभिषेक एवं हवन यज्ञ कर 21 किलो पीतल का घंटा चढ़ाया!

हवन यज्ञ रुद्राभिषेक नरवर एवं आगरा के ब्राह्मणों के द्वारा कराया गया ब्रज प्रांत अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने बताया कि 3 वर्ष पूर्व उन्होंने जलाभिषेक एवं हवन यज्ञ की मनौती मांगी थी आज परिवार के सभी सदस्यों के साथ पूजा अर्चना की उन्होंने बताया कि  पार्टी कार्यों के चलते समय नहीं मिल पा रहा था समय मिलते ही पूजा कार्यक्रम संपन्न कराया गया है।
रुद्राभिषेक हवन यज्ञ कार्यक्रम के दौरान टिकट पाने के दावेदारों की लंबी भीड़ के साथ साथ भाजपा संगठन के पदाधिकारियों एवं विधायक भी मौजूद रहे!
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष समिति संदीप जैन विधायक संजीव दिवाकर पूर्व एमएलसी पप्पू भैया अजय अग्रवाल आगरा भाजपा जिला उपाध्यक्ष पम्मी ठाकुर शशि लता चौहान कासगंज सुशील गुप्ता एटा कृष्ण गोपाल गुप्ता सुनील टंडन फिरोजाबाद नानक चंद अग्रवाल फिरोजाबाद रमेश पाल सिंह रामू बीएल कुशवाहा मनोज बजरंगी संजीव वर्मा राकेश गुप्ता नरेंद्र सविता विपिन वार्ष्णेय सिकंदराराऊ अमित गुप्ता जयपाल कुशवाहा कपिल गुप्ता अजीत प्रताप सिंह कल्पना माहेश्वरी शशि राठी कासगंज राकेश माहेश्वरी सनी माहेश्वरी नमन वार्ष्णेय सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

रिपोर्ट- लखन यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.