6 माह में भी नहीं हो पा रहा दाखिल खारिज भाकियू भानु ने एसडीएम को घेरा

जलेसर : तहसील मुख्यालय पर 6 माह में भी जमीनों का दाखिल खारिज ना हो पाने पर नाराज भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी कार्यालय पर जमकर नारेबाजी कर उप जिलाधिकारी राम नयन एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस राघवेंद्र सिंह राठौर को समस्याओं की दी जानकारी।

भारतीय किसान यूनियन भानु के जिला अध्यक्ष पंकज ठाकुर ने बताया कि तहसील में भगवान भरोसे कार्य चल रहा है जायज दाखिल खारिज 35 दिनों के अंदर हो जाना चाहिए लेकिन 6 माह बीत जाने के बाद भी दाखिल खारिज ना हो पाने से किसानों में तीव्र रोष व्याप्त है वहीं अन्य समस्याओं के संबंध में भी किसान कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी को जानकारी दी इस पर उपजिलाधिकारी ने किसान कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि अतिशीघ्र समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।

इस दौरान जिला अध्यक्ष पंकज ठाकुर प्रदेश प्रवक्ता हर्ष बृजवासी प्रदेश विकास गुप्ता आकाश गुप्ता प्रशांत यादव गुलशन ठाकुर मोनू यादव मनोज राघव जीवन किशोर  धर्मवीर सिंह मोहित कुमार अतुल ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

रिपोर्टर : लखन यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.