यूरोप का ऐसा स्वर्ग जहां हर नागरिक जीता है गरिमापूर्ण जीवन

BY-UJJWAL SINGH

दुनिया में कई देश हैं जहाँ गरीबी आज भी बड़ी समस्या है, लेकिन एक ऐसा देश है जहां कोई भी नागरिक बुनियादी जरूरतों के लिए तड़पता नहीं ,जी हाँ  वह देश है स्विट्जरलैंड.बर्फ से ढके पहाड़ और प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर यह देश केवल पर्यटन ही नहीं बल्कि अपने मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र के लिए भी जाना जाता है. यहां सरकारी नीतियां इतनी पुख्ता हैं कि कोई भी नागरिक भूख, बेरोजगारी या बेघर रहने जैसी समस्याओं का सामना नहीं करता.

मजबूत सामाजिक सुरक्षा और बेरोजगारी भत्ता

स्विट्जरलैंड में बेरोजगारी का डर किसी के जीवन को परेशान नहीं करता. अगर किसी की नौकरी चली जाती है, तो सरकार उसे पिछले वेतन का 70-80 प्रतिशत बेरोजगारी भत्ते के रूप में देती है। साथ ही, नई नौकरी पाने के लिए कौशल विकास और प्रशिक्षण कार्यक्रम भी उपलब्ध हैं, ताकि नागरिक जल्दी मुख्यधारा में लौट सके. इस प्रणाली ने देश में गरीबी को जड़ से खत्म कर दिया है.

सभी के लिए सुरक्षित और सस्ती हाउसिंग

घरों की किफायती व्यवस्था भी यहां की प्रमुख विशेषता है। सरकार और स्थानीय प्रशासन मिलकर हाउसिंग कोऑपरेटिव और सब्सिडी योजनाओं के माध्यम से मध्यम और कम आय वाले परिवारों को सस्ती दरों पर मकान उपलब्ध कराते हैं. स्विट्जरलैंड में कोई भी व्यक्ति बिना छत के नहीं सोता, और झुग्गी-झोपड़ियों का नामोनिशान तक नहीं मिलता.

स्वास्थ्य की उच्चतम सुविधा हर नागरिक के लिए

स्विट्जरलैंड में स्वास्थ्य सुविधाएं सभी के लिए समान रूप से उपलब्ध हैं. हेल्थ इंश्योरेंस हर नागरिक के लिए कानूनी रूप से अनिवार्य है, और जो लोग प्रीमियम नहीं भर पाते, उन्हें सरकार भारी सब्सिडी देती है. इस कारण हर व्यक्ति बेहतरीन चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठा पाता है और बीमारी के कारण आर्थिक संकट में नहीं फंसता.

निष्कर्ष: खुशहाल जीवन की गारंटी

स्विट्जरलैंड अक्सर दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की सूची में शीर्ष पर रहता है. इसकी वजह है उच्च जीवन स्तर, औसत वेतन और सरकारी नीतियों की इतनी मजबूत संरचना कि गरीबी और अभाव का नामोनिशान तक नहीं. इस देश की सामाजिक सुरक्षा प्रणाली साबित करती है कि अगर सरकार सच में चाहें, तो कोई भी नागरिक गरिमापूर्ण और संतुलित जीवन जी सकता है.

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.