अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा के अध्यक्ष बने अशोक श्रीवास्तव

गाजीपुर : ख़ानपुर क्षेत्र के अमेहता निवासी अशोक श्रीवास्तव को कायस्थ महासभा ने पूर्वी उत्तरप्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत किया है। गुरुवार को गाजियाबाद में अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक के पूर्वी उत्तरप्रदेश के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिसमें चित्रगुप्त कायस्थ महासभा के संस्थापक विजय कुमार श्रीवास्तव ने सभी पदाधिकारियों के मनोनयन का घोषणा कर सभी को बधाई संदेश प्रेषित किया।

गजानन ग्रुप ऑफ फाइनेंस के निदेशक अशोक कुमार श्रीवास्तव ने सिधौना बाजार के स्वागत समारोह में कहा कि समाज का सबसे बौद्धिक समृद्ध कायस्थ समाज को अब आगे आकर अपने समाज के हित की लड़ाई लड़ना चाहिए। युवा पीढ़ी को सार्थक दिशा में अपने कला कौशल और प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित करना है। बौद्धिकता की सामर्थ्य शक्ति से सम्पन्न कायस्थ समाज की उच्च अदालतों, प्रशासनिक अधिकारियों और राजनीतिक क्षेत्र में बढ़ चढ़कर सहभागिता करनी होगी।

रिपोर्टर : हसन 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.