करंडा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के अभियुक्त को किया गिरफ्तार

ग़ाज़ीपुर : पुलिस कप्तान ओमबीर सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर गोपी नाथ सोनी के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर गौरव कुमार तथा प्रभारी निरीक्षक करण्डा सम्पूर्णानन्द राय के मार्गदर्शन मे आज मेदनीपुर तिराहे से 100 मीटर आगे चोचकपुर मार्ग पर अभियुक्त-भीमसेन सिंह उर्फ भोला सिंह पुत्र केशव सिंह निवासी ग्राम मदनपुर थाना करण्डा जनपद गाजीपुर के कब्जे से लगभग 1150 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 231/22 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत किया गया  तथा अभियुक्त के विरुद्ध मा0 न्यायालय SC/ST कोर्ट से मु0अ0सं0 475/2017 धारा 323/332/353/427/504/506 भा0द0वि0 व 3(1) द,ध SC/ST ACT  मे अभियुक्त के विरुद्ध वारण्ट जारी किया गया था,वही करण्डा पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।
 
अपराधिक इतिहास- 
 
1. मु0अ0सं0 231/22 धारा 8/20 NDPS ACT थाना करण्डा गाजीपुर
2. मु0अ0सं0 474/2006 धारा 8/20 NDPS ACT थाना करण्डा गाजीपुर
3. मु0अ0सं0 265/2007 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना करण्डा गाजीपुर
4. मु0अ0सं0 99/2008 धारा 8/21 NDPS ACT थाना करण्डा गाजीपुर
5. मु0अ0सं0 277/2008 धारा 8/21 NDPS ACT थाना करण्डा गाजीपुर
6. मु0अ0सं0 665/2009 धारा 8/21 NDPS ACT थाना करण्डा गाजीपुर
7. मु0अ0सं0 467/2009 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना मरदह गाजीपुर 
8. मु0अ0सं0 138/2018 धारा 323/504/506 भा0द0वि0 थाना करण्डा गाजीपुर 
9. मु0अ0सं0 475/2017 धारा 323/332/353/427/504/506 भा0द0वि0 व 3(1) द,ध SC/ST ACT
 
संवाददाता : रामू चौरसिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.