आठ दिवसीय आल इंडिया हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

गाजीपुर  :  सैदपुर ब्लाक के खानपुर क्षेत्र में अठगांवां स्थित लोधी सिंह द्वारिका सिंह हॉकी स्टेडियम में देश की नामी गिरामी हॉकी टीमों के बीच रोमांचक आठ दिवसीय आल इंडिया हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। कोरोनाकाल में स्थगित हॉकी प्रतियोगिता दुबारा शुरू होने से हॉकी प्रेमियों, दर्शकों सहित स्थानीय खिलाड़ियों में हर्ष का माहौल है। आयोजक पूर्व एमएलसी डॉ कैलाश सिंह ने बताया कि 24 जनवरी से 31 जनवरी 2023 तक आयोजित इस हॉकी प्रतियोगिता में आर्मी, रेलवे, पंजाब, लखनऊ स्पोर्ट्स होस्टल, सीआरपीएफ, काशी विद्यापीठ सहित कई अन्य राष्ट्रीय स्तर के ख्यातिप्राप्त टीमों के बीच भिड़ंत होगी।

इस वर्ष यह प्रतियोगिता स्व बबलू सिंह को समर्पित करते हुए उन्ही के स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ एमएलसी विशाल सिंह चंचल और जिला पंचायत अध्यक्षा सपना सिंह के हाथों किया जाएगा और प्रतिदिन  एक विशेष अथिति के द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता के अंतिम दिन समापन समारोह में भाजपा के कई दिग्गज नेताओं के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी मौजूद रहेंगे।


रिपोर्टर : गोविंद कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.