समाजवादी पार्टी के एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्या का पुतला फूंक आक्रोश जताया

गाजीपुर : ख़ानपुर थानाक्षेत्र के फरीदहा चौराहे पर आक्रोशित लोगों ने समाजवादी पार्टी के एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्या का पुतला फूंक आक्रोश जताया। बसपा और भाजपा सरकार में राज्यमंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्या ने अपने एक बयान में रामायण और रामचरितमानस जैसे पवित्र धर्मग्रंथों को बकवास और भेदभावपूर्ण बताया था। समाजसेवी अरुनप्रकाश सिंह ने कहा कि राजनेताओं द्वारा इस तरह के बयानबाजी बर्दास्त नही किया जा सकता है। आधे अधूरे जानकारियों के सहारे रामायण और गीता जैसे महान पवित्र ग्रंथों पर और देवी देवताओं पर अनर्गल बयानबाजी करने लगते है।

जनता से नकारे गए राजनीतिक लोग अपनी स्वार्थी आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए समाज में ऊंच नीच भेदभाव छुआछूत पैदा करते है। कमलेश सिंह पिंटू ने कहा कि आजकल हिंदुओं को अपमानित करने के लिए उनके देवी देवताओं व धर्मग्रंथों पर अनर्गल टिप्पड़ी करने का फैशन चल निकला है। सहिष्णु हिंदू समाज कभी इस तरह के दुस्साहस का कभी विरोध नही करता इसीलिए लोगों में सनातनियों को अपमानित करने का साहस हो जाता है। अब समय आ गया है कि सनातन धर्म को अपमानित करने वालों को उन्ही की भाषा में जबाब दिया जाय। प्रदीप सिंह, मनीष ठाकुर, पंकज जायसवाल, दुलारे वर्मा, परदेशी बनवासी, सतीश सिंह, अखिलेश कुमार, शिवेंद्र सिंह रहे।


रिपोर्टर : गोविंद कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.