देवघर जिले के दो साइबर ठगों को गिरिडीह पुलिस ने रंगे हांथों किया गिरफ्तार
गिरिडीह : बीते 29 मार्च रविवार को गिरिडीह पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली कि गाण्डेय थाना क्षेत्र के धोबिया मोड़ के आसपास खम्भाटाड़ गॉव के समीप डंगाल में कुछ साइबर अपराधियों द्वारा फोन के माध्यम से ठगी किया जा रहा है।
उपरोक्त सूचना के आधार पर पुलिस निरीक्षक दिनेश कुमार, गिरिडीह साइबर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार साइबर ठगों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि Whatsaap पर Rto e challan 17.apk,RTO Challan check now .apk,Indusind bank e-kyc update.apk का फर्जी लिंक भेज कर आम लोगों के साथ पिछले कई सालों से साईबर ठगी करते आ रहे है। इस संदर्भ में गिरिडीह साइबर थाना में कांड सं. 10/2026 दिनांक-29.03.2026 दर्ज किया गया है और दोनों को न्यायायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है l
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता इस प्रकार है
1) अमजद अंसारी उम्र 29 वर्ष पिता स्व. अताउल अंसारी,
2) रजाउल अंसारी उम्र 40 वर्ष पिता स्व. चिराउद्दीन मियां ग्राम बन्नसिम्मी,
दोनों अपराधकर्मी देवघर जिला के मार्गोमुण्डा थाना क्षेत्र का रहने वाला है l
बरामद सामानों का विवरण इस प्रकार है
1) स्मार्ट मोबाईल फोन 06 पीस,
2) टेलिकॉम कंपनियों सिम कार्ड 04 पीस,
3) एक मोटरसाईकिल को जब्त किया गया है l
छापामारी दल में शामिल पुलिस कर्मीयों में
1) पुलिस निरीक्षक दिनेश कुमार, साइबर थाना,
2) पुलिस निरीक्षक पुनीत कुमार गौतम, साइबर थाना,
3) पुलिस निरीक्षक गुंजन कुमार, साइबर थाना,
4) सहायक आरक्षी निरीक्षक संजय मुखियार, साइबर थाना, गिरिडीह।
रिपोर्टर : अमित


No Previous Comments found.