पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा थाना कोतवाली देहात में नव निर्मित मीटिंग हॉल एवं पुनर्निर्मित किचन का किया गया उद्घाटन
गोंडा : को पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा थाना कोतवाली देहात परिसर में नव निर्मित मीटिंग हॉल एवं पुनर्निर्मित किचन का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने हॉल व किचन का निरीक्षण करते हुए इसकी संरचना, उपयोगिता तथा स्वच्छता व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि थानों में कार्यरत पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। ऐसे प्रयासों से पुलिस बल की कार्य-कुशलता, मनोबल एवं जनसेवा की भावना में और अधिक वृद्धि होगी। महोदय ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद करते हुए कहा कि यह नव निर्मित मीटिंग हॉल न केवल विभागीय गोष्ठी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए उपयोगी होगा, बल्कि पुलिस-जन संवाद हेतु भी एक उपयुक्त स्थल के रूप में कार्य करेगा । साथ ही, नव पुनर्निर्मित किचन से पुलिसकर्मियों को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित भोजन व्यवस्था का लाभ प्राप्त होगा । कार्यक्रम के पश्चात पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा थाना परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण एवं अपराध नियंत्रण से सम्बन्धित कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री मनोज रावत, क्षेत्राधिकारी नगर श्री आनन्द कुमार राय, तथा प्रभारी निरीक्षक को0 नगर श्री विवेक त्रिवेदी व प्रभारी निरीक्षक को0 देहात श्री संजय कुमार सिंह एवं अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल


No Previous Comments found.