ईंट-पत्थर से कूंच कर की चाय विक्रेता की हत्या
ईंट-पत्थर से कूंच कर की चाय विक्रेता की हत्या,बचाने गए आरपीएफ जवान सहित दो को किया घायल,मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है आरोपित
गोरखपुर/पिपराइच थाना क्षेत्र के उनौला दोयल में शुक्रवार रात एक युवक ने ग्रामवासी व चाय विक्रेता महाजन राजभर की ईंट-पत्थर से कूंचकर हत्या कर दी। उसने उससे पहले एक आरपीएफ सिपाही का ईंट-पत्थर से सिर फोड़ दिया, जबकि एक ग्रामीण को घायल कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेजवा दिया। आरोपित युवक मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है।
महाजन रात में करीब 11 बजे अपने एक पट्टीदार से मिलकर लौट रहे थे। वह अभी घर से 50 मीटर की दूरी पर थे कि अचानक एक युवक ने उन पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। वह जब तक कुछ समझ पाते, उसने ईंट पत्थर से कूंचकर उनकी जान ले ली। महाजन पिपराइच स्टेशन के पीछे चाय बेचकर अपने परिवार की जीविका चलाते थे। ग्रामीणों के मुताबिक रात करीब 10 बजे युवक ने पिपराइच रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ कांस्टेबल जगत नारायण का ईंट से सिर फोड़ दिया।
वह स्टेशन पर खाना खाने गए थे। शाम सात बजे आरोपित ने उनौला निवासी राजेश सिंह को पत्थर मारकर घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया। उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। पिपराइच थानाध्यक्ष मानवेंद्र पाठक ने बताया कि आरोपित अर्ध विक्षिप्त है। उसने अपना नाम दुर्गा उर्फ दोगे निवासी बरई थाना गोयल केला, जिला प्राचीन सिंह भूमि झारखंड है। वह शुक्रवार सुबह ही पिपराइच स्टेशन पर देखा गया था। सुबह से ही वह अजीबों गरीब हरकतें कर रहा था।
रिपोर्टर: यशोदा सिंह
No Previous Comments found.