भाजपा सरकार में मजबूत हुई हैं ग्राम पंचायतें : फतेह बहादुर सिंह

गोरखपुर / कैम्पियरगंज" ब्लाक सभागार में भाजपा कार्यकर्ता व ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य की संयुक्त बैठक में प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए विधायक फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि भाजपा के मूल एजेंडे में ग्राम पंचायतों को मजबूत करना प्रमुखता से रखा गया है। जब से भाजपा की सरकार बनी गांव और शहर बराबर हो गए ग्रामीण अंचलों में शौचालय बिजली सड़कें आदि की व्यवस्था से निरंतर गांव का माहौल भी शहर की जैसा हो गया है। भाजपा सरकार में गांव के विकास की तमाम नई-नई योजनाएं लाई गई और मानिटरिंग की सही व्यवस्था के कारण लगातार गांव बढ़ रहा है।

भाजपा की सरकार ने ग्रामीण अंचल से पलायन भी रोका है। आज गांव में ही लोगों को रोजगार मिलने लगा है और गांव में ही लोग खुशहाल हैं। 7 दिसंबर को आयोजित होने वाले फटलाइजर  में भारत के प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुनने के लिए है गांव से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के देखरेख में अधिक से अधिक संख्या में लोग कैंपियरगंज ब्लॉक से पहुंचे ऐसी व्यवस्था आज के कार्यक्रम में सुनिश्चित की जा रही है भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष मानिटरिंग कर के सभी सेक्टरों में सभी गांव के लिए अलग-अलग कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए 7 तारीख को आयोजित प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु योजना रचना तैयार कर ले बैठक का संचालन भाजपा के वरिष्ठ नेता संगम द्विवेदी व अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष धीरज त्रिपाठी ने किया इस दौरान आधा दर्जन ग्राम प्रधानों को कोविड-19 में बेहतर कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख अश्वनी जायसवाल खंड विकास अधिकारी मोहित दुबे एडीओ पंचायत नीरज गुप्ता मंडल महामंत्री त्रिभुवन पासवान द्रुपाल गणेश दत्त त्रिपाठी राजेश चौबे बंशीधर जयसवाल गणेश साहनी आज मौजूद रहे l

रिपोर्टर: सतीश कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.