सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष बने दिग्विजयनाथ शर्मा

गोरखपुर: नगर पंचायत कस्बा संग्रामपुर उनवल के दिग्विजय नाथ शर्मा को सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है । यह मनोनयन राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजपाल कश्यप, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मौर्य के अनुमति से हुआ है। सपा अपने सभी प्रकोष्ठों में लोगो को जोड़कर मजबूत कर 2022 के चुनाव के लिए कमर कस ली है। आने वाले चुनाव में इसका परिणाम देखने को मिलेगा।

इस मनोयन पर सपा जिला अध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी, यसपाल रावत, मनोज यादव, संदीप तिवारी, नागा यादव राजमन यादव, विशाल शर्मा, राज शर्मा, चद्रकेश, विष्णु देवा आदि लोगो ने खुशी जाहिर की है।

रिपोर्टर : कृष्ण मोहन सैनी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.