घर से लापता बालक को पुलिस ने 10 घंटे में खोज निकाला

कैम्पियरगंज क्षेत्र के खड़खड़िया गांव के प्रधान का 12 वर्षीय बेटा सत्यानंद मंगलवार की सुबह घर से गायब हो गया। गायब होने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 10 घंटे में बालक को खोज निकाला।

कैम्पियरगंज क्षेत्र के खड़खड़िया गांव के प्रधान हरिश्चंद निषाद का 12 वर्षीय पुत्र सत्यानंद निषाद मंगलवार की सुबह 6 बजे रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन किया। उसका कहीं पता नहीं चला तो प्रधान ने पुलिस को सूचित किया। प्रधान पुत्र के गायब होने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। पुलिस ने फौरन सूचना सोशल मीडिया पर वायरल कर खोजबीन शुरू किया। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने पुलिस की कई टीमें लगा दी। देर शाम 5 बजे महराजगंज के बृजमनगंज थाना के ढोढघाट के पास बालक के होने की सूचना मिली। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर उसे बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार मां की फटकार से नाराज होकर वह घर से निकला था।

रिपोर्टर : सतीश कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.