डीएवी बरही के पांच जूडो खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित
बरही : 24–25 अगस्त 2026 को डीएवी कोयला नगर में आयोजित डीएवी जोनल जूडो चैंपियनशिप में डीएवी पब्लिक स्कूल बरही के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के पांच जूडो खिलाड़ियों ने पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।
प्रतियोगिता में रिया, अनु और अमित ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि कनिका और रॉकी ने रजत पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पांचों खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य पुष्प कुमार झा, शारीरिक शिक्षा शिक्षक राजेश कुमार सिंह एवं हेमंत कुमार सहित प्रदीप गोराई, ममता कुमारी पांडेय, नरसिंह शर्मा, धर्मेंद्र कुमार और ललन यादव ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी खिलाड़ियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय परिवार ने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, नियमित अभ्यास और समर्पण का परिणाम है। पांच खिलाड़ियों के राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित होने से विद्यालय के साथ-साथ पूरे बरही क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
रिपोर्टर : अमित सिंह
No Previous Comments found.