जय भोले सेवा समिति ने वृक्षारोपण गंगा अभियान का शुभ आरंभ किया

सा०ड़ी हरदोई  जय भोले सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र राठौर ने पर्यावरण को दृश्य ग्रत रखते हुए बताया की वृक्षारोपण गंगा अभियान जय भोले सेवा समिति द्वारा पूरे  प्रदेश में आयोजित किया जाएगा जिसके तहत आज सांडी नगर में आर्यसमाज मंदिर मैं प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह राठौर ने बताया की पर्यावरण की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है जिसे  बचाने के लिए जीवन को बचाने के लिए अपने शरीर की देखभाल हम सभी करते हैं इसी तरह हम सबके लिए संकल्पित हो तो निश्चित है

हमारे देश वातावरण अन्य देशों से कई गुना अच्छा होगा जबकि पर्यावरण दूषित करने के लिए तमाम पेड़ों के कटान  हो रहे हैं अगर हम सब लोग नहीं जागे तो हम सब देख रहे हैं कि आज जो मौसम में तब्दीली आई है पर्यावरण की ही देन है इससे भी भयानक रूप देखना पड़ेगा इसीलिए आज वृक्षारोपण  गंगा अभियान की पूरी टीम ने संकल्प लिया है हम वृक्षारोपण करेंगे और  लोगों से वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित करेंगे महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मधु कुशवाहा ने बताया पर्यावरण रक्षा करने के लिए गांव-गांव जाकर महिलाओं को जागरूक करने का प्रयास करेंगे और महिलाओं से निवेदन करेंगे कि आप सब मिलकर दो दो पेड़ों का रोपड़  अवश्य करें इसी साथ नगर की पूरी कार्यकारिणी मौजूद रहे और आज आर्य समाज मंदिर में 10 वृक्षों का रोपण किया गया बघौली रोड पर 21 वृक्ष का रोपण किया गया सांडी नगर कार्यकारिणी जिला महामंत्री अमित कुमार राठौर तहसील अध्यक्ष आशीष शर्मा सांडी नगर अध्यक्ष शोएब खान  नगर महामंत्री रामकिशोर मस्ताना नगर सचिव मनोज कुशवाहॉं कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

reporter : Akash Gupta

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.