समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू ने गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी मंजुलता मित्रा के सदस्यता शिविर का किया उद्घाटन

हरदोई: विधानसभा चुनाव 2021 के लिहाज से कांग्रेस पार्टी ने भी अपने सियासी कील-कांटें दुरुस्त करने शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में पूरे उत्तर प्रदेश में सदस्यता अभियान का संचालन किया जा रहा है। जनपद हरदोई में गुरुवार को कांग्रेस के सदस्यता महाभियान का औपचारिक शुभारम्भ हो गया। जनपद के प्रख्यात समाजसेवी एवं सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी राजवर्धन सिंह राजू ने टड़ियावां चुंगी पर फीता काटकर गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी मंजुलता मित्रा के सदस्यता शिविर का उद्घाटन कर महाभियान का श्रीगणेश किया।

अपने संबोधन में वरिष्ठ समाजसेवी और कांग्रेस नेता राजवर्धन सिंह राजू ने कहा कि गोपामऊ विधानसभा सहित हरदोई जनपद के सभी सीटों पर कांग्रेस की जबरदस्त लहर चल रही है। जनता कांग्रेस की नीतियों और प्रियंका गांधी वाड्रा के कुशल नेतृत्व में विश्वास जता रही है। पूरे प्रदेश में कांग्रेस की आंधी चल रही है। महिला शिक्षा, सुरक्षा और स्वावलंबन को लेकर कांग्रेस ने विशेष घोषणा पत्र जारी किया है। महिलाओं ने प्रियंका वाड्रा को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया है। गोपामऊ से विधानसभा प्रत्याशी मंजुलता मित्रा ने गुरुवार को टड़ियावां चुंगी पर सदस्यता शिविर लगाया। मंजुलता मित्रा ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर गांव-गांव सदस्यता शिविर लगवाए जाएंगे। गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस अपना परचम फहराएगी। इस दौरान गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों ने कांग्रेस की सदस्यता लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा में अपना विश्वास जताया।

रिपोर्टर : प्रशांत तिवारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.