मंडल अध्यक्ष ने विधायक को पत्र लिखकर दो वर्षों से बंद चल रहे पीसीएफ केंद्र को पुनः चालू कराने के की मांग की

हरदोई : विकास खंड कछौना में किसानों को खाद, व धान खरीद हेतु पीसीएफ केंद्र कछौना के रेलवे गंज में उपभोक्ता संघ भवन में किराए पर संचालित था, जो दो वर्ष पूर्व बंद हो चुका है। उपभोक्ता संघ का भवन काफी जर्जर है, जो कभी भी ढह सकता है। जिसके कारण कोई भी अनहोनी घटना घट सकती है। इस भवन पर धीरे-धीरे स्थानीय लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है। इस केंद्र तक पहुंचने के लिए कोई समुचित रास्ता भी नहीं है। जिसके कारण खाद के ट्रकों को पहुंचने में असुविधा होती थी। जिसके चलते पीसीएफ केंद्र को बंद कर दिया गया है। पूरे विकास खंड क्षेत्र में लगभग 28700 किसानों को खाद मिलने में असुविधा हो रही है। किसान मजबूरी में मार्केट में ऊंची कीमत पर खाद खरीदने को विवश हैं। वहीं किसानों को अपनी उपज गेहूं और धान खरीद का समर्थन मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है।

विकास खंड कछौना में वर्तमान समय में मात्र एक धान खरीद केंद्र साधन सहकारी समिति गौसगंज द्वारा गौसगंज में संचालित है। जिसकी दूरी कछौना से 10 किलोमीटर है, अन्य केंद्र संडीला मंडी में संचालित हैं। जिनकी दूरी 20 किलोमीटर है। स्थानीय किसानों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। किसान अपने धान औने पौने दामों में बेचने को विवश हैं। यह सभी किसानों के सामने ज्वलंत समस्याएं हैं। पीसीएफ केंद्र को पुनः चालू कराकर धान खरीद केंद्र खुलवाने की महती आवश्यकता है। तभी किसानों को लाभ मिल सकता है।

रिपोर्टर :  आशीष गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.