पीएम नरेंद्र मोदी के 72वें जन्म दिवस पर नमो प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

हरदोई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72 में जन्मदिन पर मोदी के जीवन पर नमो प्रदर्शनी का विधायक गण रामपाल वर्मा व अशोक अग्रवाल ने फीता काटकर उद्घाटन किया। मोदी के व्यक्तित्व पर आधारित प्रदर्शनी बेहतरीन लगी थी। मोदी जी के जन्म दिवस पर सेवा पकवाड़ा की शुरुआत हुई। प्रदर्शनी में लगे चित्रों से मोदी जी के नेतृत्व में देश कैसे आगे बढ़ रहा है। विधायक गणों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मोदी जी ने हर मुहिम को देश के प्रत्येक नागरिक से जोड़ दिया। स्वच्छता अभियान, सरकारी योजना में पारदर्शिता, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, कोविड-19 में स्वास्थ्य सेवाओं से जन हानि पर अंकुश, सीमाओं की शुरुआत, नारी शक्ति के महिला समूह के माध्यम से परचम लहराया, कौशल विकास के कार्यों से रोजगार का प्रशिक्षण, भारत को मजबूत निर्भर बनाने में मोदी जी का काफी योगदान है।

उनके नेतृत्व में भारत गौरव की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मुख्य अतिथि विधायक रामपाल वर्मा व अशोक अग्रवाल को नगर प्रमुख प्रतिनिधि विकास विश्वकर्मा उर्फ गोल्डी द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। विधायक गण द्वारा कछौना की प्रतिभाओं अभी हाल में परीक्षा नीट में सफल प्रतिभागियों सुमित आजाद व शगुन गुप्ता को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित कर हौसला अफजाई की।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी रामबरन यादव, लिपिक जेबी सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रह्म कुमार सिंह, डॉक्टर सुशील गुप्ता, डॉक्टर शिवराज सिंह पटेल, प्रधानाचार्य राम शंकर शुक्ला, नगर प्रमुख प्रतिनिधि विकास विश्वकर्मा उर्फ गोल्डी, मंडल अध्यक्ष नवनीत पटेल, महामंत्री शुभम मिश्रा, युवा मोर्चा मयंक सिंह, सभासद गण धर्मेंद्र सिंह, अरविंद सिंह उर्फ कुक्कू, अभय सिंह उर्फ रिंकू, राजकुमार, मो० इरफान, रंजीत राव, वरिष्ठ भाजपा नेता अनूप दीक्षित, एडवोकेट ऋषि गुप्ता, श्रीश मिश्रा, पूर्व प्रधान देवी शंकर शुक्ला, अनिकेत शुक्ला, भाजपा नेता पुनीत गुप्ता, सलिल दीक्षित, दुर्गेश सिंह, मीडिया प्रभारी अनुज गुप्ता आदि गणमान्य नागरिकों ने प्रतिभाग किया।

रिपोर्टर : आशीष गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.