रोज़ सुबह खाली पेट सेब खाने से आप रहेंगे स्वस्थ...!

"An apple a day keeps the doctor away" इस लाइन को तो आपने जरुर सुना ही होगा. और अगर नहीं सुना तो जान लिजिये यह एक लाइन में कही गयी बात पूरी तरह से सही है. अगर आप अच्छी सेहत चाहते हैं तो अपनी डाइट में सेब को जरुर शामिल करें. सेब में वो सारे पोषक तत्व होते हैं जो आपके शरीर के लिए जरुरी होती है. सेब आपको किसी भी तरह की बीमारी से दूर रखने में उपयोगी होता है.
 
सेब में विटामिन्स और न्यूट्रिएंट्स भरपूर मात्र में होता है. जो आपकी रोज़ की डाइट में होना जरूरी होते हैं. जब आप सुबह सेब खाते हैं तो इसका प्रभाव दोगुना हो जाता है। कहते हैं कि रात में सेब खाना खराब होता है क्योंकि यह पेट में एसिड बनाता है। लेकिन यह उतना बुरा नहीं है जितना सोचा था क्योंकि सेब डाइजेशन में भी सहायक होता है। सेब बहुत हेल्दी अल्कलाइन खाद्य पदार्थ हैं। सेब में फाइबर और विटामिन सी, ए और के तो होता ही है साथ ही इनमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। सेब में कोई फैट  या कोलेस्ट्रॉल नहीं पाया जाता है। 

खाली पेट सेब खाने आपके लिए अत्यंत फायदेमंद होता है... ऐसे में सेब खाने से क्या क्या फाड़े होते हैं आइए आपको बताते हैं...
 
1- सुभा खाली पेट सेब खाना आपके दिल के लिए बहुत जरूरी है इससे आपका ब्लड प्रैशर नियंत्रित रहता है। सेब में मौजूद विटामिन c और पोटैशियम हृदय रोग को काफी हद तक कम कर देते हैं। 
2- आपका वजन कम करने में सेब सहायक होता है। सुबह एक सेब खाली पेट खाने से आपको बहुत से फायदे होते हैं आप अगर सुबह एक सेब खा लेते हैं तो इसमे मौजूद फ़ाइबर आपको भूख महसूस नहीं होने देते और आप बार बार खाना खाने से बचते हैं। जिससे आपके वजन में गिरावट आती है। 
3- इम्युनिटी बढ़ाने में भी सेब लाभदायक होता है। आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को सुधारने में एक सेब भी बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए रोज सुबह खाली पेट एक सेब खाने से आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत कर सकते हैं। सेब में विटामिन सी, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।
4-जब हमारे शरीर में आयरन की कमी होती है मतलब खून का स्तर भी शरीर में कम होता है जिससे हमे कमजोरी महसूस होती है ऐसे में सेब आयरन का अच्छा स्त्रोत मन जाता है.  सेब में आयरन की भरपूर मात्रा होती है जो खून को साफ करने के साथ साथ शरीर में पर्याप्त मात्रा में आयरन का उत्पादन भी करता है।  इसके लिए नियमित रूप से खाली पेट सेब का सेवन जरुर करें. 
5-अगर आप सुबह सेब खाते हैं तो उससे आपके शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल और जमा हुआ नमक खत्म हो जाता है। इसलिए यदि आप लंबे समय तक सेब का सेवन करते हैं तो इससे मेटाबोलिज्म में सुधार होता है। सेब से आपकी बॉडी का डीटॉक्सीफिकेशन भी होगा.
6-ब अस्थमा के रोग में भी फायदा पहुंचाता है। दमा से छुटकारा दिलाने में सेब या फिर सेब का जूस आपकी बहुत मदद कर सकता है। सेब में मौजूद होता है फ्लेवोनोइड्स जो फेफड़ों को ताक़त देने का काम करता है। यही कारण है कि सेब खाने से अस्थमा रोग से राहत मिलती है। 
7-कब्ज, गैस और डाइजेशन की समस्या में खाली पेट सेब का सेवन करना लाभदायक होता है। सेब में फाइबर होता है जो धीरे-धीरे कब्ज की समस्या को कम करता है। अगर आपको सुबह पेट ना साफ होने की शिकायत है तो सुबह एक सेब आपको ज़रूर खाना चाहिए। 
8- सेब आपके शरीर से बीमारियों को तो दूर रखता ही है साथ ही ये बैक्टीरिया और वायरस को भी समाप्त करने में सक्षम है। सेब खाने से दांत की बहुत सी समस्याएं दूर हो जाती हैं। जिसको भी  पायरिया की बीमारी हो उसे सेब जरूर खाना चाहिए क्योंकि सेब का छिलका दाँतों की  कैविटी को दूर करता है।
9-सेब डायबिटीज के रोगियों के लिए भी बहुत बेहतर है। अगर आप सेब को छिलके समेत खाएं तो डायबिटीज में ये बहुत लाभ पहुंचाता है और  ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होता है।
10- हड्डियों को मजबूत करता है ...थकान और स्किन के लिए उपयोगी ... ऐसे ही तमाम फायदे होते हैं सेब खाने में.
 
देखा जाये तो सेब खाने के अनेक फायदे हैं अगर इसे आप सुबह खाली पेट खाते हैं तो इससे आपके शरीर में बहुत से रोग दूर हो सकते हैं. तो आज से ही अपनी डाइट में एक सेब को जरुर शामिल करें एक सेब फायदे अनेक ....
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.