डाडि बलसारा कराटे आशिहारा काइ कन फाउंडेशन वर्ल्ड के द्वारा राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण लेकर पहुंचे एम्बिशन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ प्रखंड के चेडरा पंचायत में स्थित एम्बिशन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को डाडी बलसारा कराटे  आशिहारा काइ कन फाउंडेशन वर्ल्ड के द्वारा झारखंड राज्य के गढ़वा जिले  में आयोजित चार दिवसीय राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण लेकर पहुंचे एम्बिशन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा सामान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें पूरे विद्यालय परिवार की ओर से सम्मान समारोह सह मोटिवेशनल सेमिनार आयोजित कर उन विद्यार्थियों का जोरदार स्वागत किया गया। बताते चले की राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र कैंप से इस विद्यालय की छात्रा परी कुमारी गुप्ता, अनन्या कुमारी, शालू कुमारी ,आरुषि कुमारी, सुमन कुमारी ,आलिया कुमारी, कशिश कुमारी और तनु श्री प्रशिक्षण लेकर पहुंचे। जिसे पूरे विद्यालय परिवार की ओर से तथा अभिभावकों के द्वारा इन विद्यार्थियों का जोरदार अभिनंदन और स्वागत किया गया साथ ही प्रतिभागियों को मेडल, प्रस्तति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के उप प्रधानाध्यापक सुशांत कुमार पाठक के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि बीएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट ऑफिसर 5th डन ब्लैक बेल्ट मनीष कुमार  ने आज के मोटिवेशनल सेमिनार का विषय स्वास्थ्य, अनुशासन और आत्मरक्षा के बारे में बताते हुए कहा कि स्वस्थ रहना जीवन का एक अहम पहलू है जो हमें शारीरिक, मानसिक और सामाजिक तौर पर संतुलित करता है और अनुशासन छात्रों को तनाव मुक्त रहने में मदद करता है। उन्हें अवसाद में जाने से बचाता है। यह व्यक्ति के चरित्र को आकार देने में मदद करता हैं। विद्यार्थीयों के जीवन में अनुशासन के अनुकरण करने से छात्र अपने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने यह भी कहा कि हम जिस समाज में रहते हैं वहां व्यक्तिगत सुरक्षा एक बढ़ती हुई चिंता है। विपरीत परिस्थितियों में खुद की ओर अपने प्रियजनों की रक्षा करना बहुत ही जरूरी है। आत्मरक्षा से हमारे शरीर की ताकत निश्चित होती है और हमें अपनी तैयारी का एहसास होता है। आत्मरक्षा का मतलब तनावपूर्ण परिस्थितियों में तुरंत सुरक्षित निर्णय लेने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार रहना होता है। कार्यक्रम के दौरान सिहान दिनेश कुमार सिंह, सिहान समीर बग्गा, सिहान  प्रवीण कुमार, सिहान रोशन राज, अमरेश कुमार, झारखंड राज्य के कराटे प्रमुख लखन प्रसाद, गौतम भारती, काजल कुमारी, मो० अल्ताफ अंसारी विद्यालय के संचालक विवेक कुमार, प्रधानाध्यापक राजेश कुमार मंडल, समाजसेवी गुरु प्रसाद साहू, पूरन साहू, दीपक वर्मा, सुष्मिता प्रिया, रूपाली देवी, मानसी देवी, राजेश रजक, रोहित वर्मा, रीता देवी, लक्ष्मी कुमारी , कोमल कुमारी, सुशील कुमार पाठक, अमित तरुण, आकाश कुमार, रिया सोनी, मीना देवी, मनोज रजक, राजेंद्र राम, कांति देवी, तेजो विरहोर समेत सैकड़ो की संख्या में विद्यार्थी और  उनके अभिभावक मौजूद थे।


रिपोर्टर : संदीप मिश्रा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.