होली के त्योहार में कोरोना से बचने के लिए करे ये उपाये

 

देश में कोरोना संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब एक करोड़ 19 लाख से अधिक हो गई है। हर दिन 50 हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि यहां लोग इस बीमारी से काफी तेजी से ठीक भी हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक एक करोड़ 12 लाख से अधिक कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं, जिससे देश में स्वस्थ होने की दर 94.84 फीसदी हो गई है। अब चूंकि होली है और इसमें लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हैं और त्योहार मनाते हैं, लेकिन विशेषज्ञ कहते हैं कि इस बढ़ते संक्रमण में घर से बाहर निकलना, लोगों से मिलना-जुलना और होली खेलना, स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकता है।इस बीच सावधानियों का पालन करना बहुत ही जरूरी है...


मास्क है जरूरी 


कोरोना से बचाव के लिए मास्क सबसे जरूरी उपायों में से एक है, ऐसा तमाम वैज्ञानिक कह चुके हैं। इसलिए बहुत जरूरी हो तो जहां भी जाएं, मास्क जरूर पहन कर जाएं। हालांकि ज्यादा बेहतर तो ये होगा कि आप होली के दिन कहीं बाहर जाएं ही ना।वही खी आप जाये तो मास्क पहना न भूले.
शारीरिक दूरी बनाए रखें 

 

                   

 शारीरिक दूरी बनाए


होली के दिन सुरक्षित शारीरिक दूरी बनाए रखना ही बेहतर है, तभी कोरोना से बचाव संभव है। महाराष्ट्र में तो कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या में भारी वृद्धि होने के मद्देनजर राज्य सरकार ने कहा है कि इस साल की होली सुरक्षित दूरी बनाए रखने के मानक का पालन करते हुए और बिना एक दूसरे के संपर्क में आए हुए साधारण तरीके से मनाई जानी चाहिए। हो सके तो कम से कम लोगो से मिले वही हाथ मिलाने से बचे . सार्वजनिक जगहों पर इकट्ठा न हों 


सार्वजनिक रूप से इकट्ठा ना हो


होली के दौरान अक्सर लोग एक जगह पर इकट्ठा होते हैं और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली मनाते हैं, लेकिन इस बार ऐसा करना जानलेवा हो सकता है। इसलिए बेहतर है कि इस बार घर पर ही परिवार के साथ होली खेलें, कहीं भी बाहर न जाएं। कई राज्यों सरकारों ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए होली के दिन लोगों के सार्वजनिक रूप से इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगाया है, जिसमें बिहार और दिल्ली भी शामिल हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने दिल्लीवासियों से अपील की है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए वे होली का त्योहार घर पर अपने परिवार के साथ मनाएं। वही सार्वजनिक पर जाना जानलेवा हो सकता है.


हाथों को समय समय साफ़ करे 


होली में लोगो से मिलना - जुलना तो होता ही वही लोग अपनों से मिलने एक दूसरे के घर भी जानते है एक दूसरे के संपर्क में में आते है हाथ भी मिलाते है  तो हो सके तो कम से कम लोगो से मिलाये और हो सके तो हाथ मिलाने से बचे .

 

                                            

 

 

BY- GARIMA YADAV

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.