Holi Special:सिर्फ 5 मिनट में तैयार पान-गुलकंद शॉट्स, स्वाद की होगी भरपूर तारीफ

होली के मौके पर अगर भांग वाली हरी ठंडाई पीने के बाद आपको भी संभलना मुश्किल हो जाता है, तो इस बार कुछ अलग और हल्का ट्राई करें। पारंपरिक ठंडाई की जगह आप पान और गुलकंद से बनी खास ड्रिंक बना सकते हैं। यह न सिर्फ बनाने में बेहद आसान है, बल्कि थोड़ी सी पहले से तैयारी कर लेने पर इसे झटपट सर्व भी किया जा सकता है। पान-गुलकंद की यह ड्रिंक शरीर को तरोताज़ा रखने के साथ-साथ हाइड्रेशन भी बनाए रखती है। इसे पीने के बाद पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आप पूरे दिन एनर्जी के साथ होली का मज़ा ले सकते हैं। आइए जानते हैं इस स्वादिष्ट ड्रिंक की स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी।

Paan Shots | Paan Milkshake

पान कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है और इसमें मौजूद प्लांट-बेस्ड एक्टिव कंपाउंड्स सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। इस ड्रिंक में इस्तेमाल की जाने वाली सौंफ पाचन को बेहतर बनाने में मदद करती है, वहीं नारियल इसका स्वाद और भी रिच बना देता है। गुलकंद इसकी खुशबू और फ्लेवर को खास बनाता है। देखने में यह ड्रिंक बेहद आकर्षक लगती है और होली के रंग-बिरंगे माहौल के लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन है। तो चलिए रेसिपी पर नज़र डालते हैं।

Holi Special: होली स्पेशल ड्रिंक...पान-गुलकंद के शॉट्स 5 मिनट में बनेंगे,  जमकर होगी तारीफ | Holi special drink Paan Gulkand shots recipe tasty and  healthy

पेस्ट बनाने के लिए सामग्री

  • पान के पत्ते – 6 से 7
  • सौंफ – 1 से 1½ चम्मच
  • डेसिकेटेड नारियल – 2 चम्मच
  • इलायची पाउडर – ½ चम्मच
  • बर्फ के टुकड़े – जरूरत अनुसार
  • गुलकंद – 2 चम्मच
  • हरा फूड कलर – वैकल्पिक
  • चीनी पाउडर – ¼ कप

शॉट्स बनाने के लिए सामग्री

  • पान का तैयार पेस्ट – 3 चम्मच
  • चीनी पाउडर – स्वादानुसार
  • दूध – ¾ कप
  • फ्रेश क्रीम – ½ कप
  • बारीक कटे पिस्ता
  • केसर – 5-6 धागे (वैकल्पिक)
  • सूखी गुलाब की पंखुड़ियां

पान-गुलकंद शॉट्स बनाने की विधि

  • पेस्ट तैयार करने का तरीका
  • सबसे पहले पान के पत्तों को अच्छी तरह धोकर मोटा-मोटा काट लें और ग्राइंडर जार में डालें।
  • अब इसमें सौंफ, नारियल और 3–4 बर्फ के टुकड़े डालकर ग्राइंड करें।
  • जब मिश्रण थोड़ा स्मूद हो जाए, तब इसमें गुलकंद और जरूरत हो तो थोड़ा सा हरा फूड कलर मिलाएं।
  • एक बार फिर ग्राइंड कर लें ताकि पेस्ट पूरी तरह क्रीमी बन जाए।
  • इस पेस्ट को एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में स्टोर किया जा सकता है।
  • Pan & Gulkand Drink - Aarti Madan

बेहतर होगा कि होली से एक दिन पहले यह पेस्ट तैयार कर लें, ताकि त्योहार वाले दिन मेहमानों के लिए सिर्फ 5 मिनट में फ्रेश ड्रिंक बनाई जा सके।

5 मिनट में ड्रिंक कैसे बनाएं?

  • जब भी ड्रिंक सर्व करनी हो, एक गिलास में 1–2 चम्मच पान का पेस्ट डालें।
  • स्वादानुसार चीनी, ठंडा दूध और क्रीम मिलाएं।
  • हैंड ब्लेंडर से ब्लेंड करें या चम्मच से अच्छी तरह फेंट लें। चाहें तो ग्राइंडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • ऊपर से सूखी गुलाब की पंखुड़ियों से सजाकर तुरंत सर्व करें।
  • paan shot | 2 minutes refreshing paan drink | Healthy paan short | Paan  milkshake ????

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.