क्या आप भी लिपस्टिक का शेड डिसाइड करने में कंफ्यूज होती हैं..?

महिलाएं अक्सर ही अपने स्किन टोन के अनुसार सही लिपस्टिक शेड का चयन नहीं कर पाती हैं. बिना लिपस्टिक के मेकअप अधूरा लगता है. लड़कियां तैयार होते समय हमेशा लिपस्टिक जरुर लगाती हैं. लड़कियों को जितना लिपस्टिक का शौक होता है, उतना ही लिपस्टिक की अलग-अलग शेड्स का होता है. लेकिन कुछ लड़कियां अपनी स्किन के कलर को लेकर परेशान रहती हैं, उन्हें ये डर रहता है कि उनकी स्किन टोन पर किस तरह की लिपस्टिक जाएगी.  लिपस्टिक शेड गलत होने से कंफ्यूज रहती हैं ऐसे में आपके स्किन टोन पर कौनसा शेड सबसे ज्यादा सूट करेगा आईये आपको बताते हैं... 


फेयर स्किन विद कूल अंडरटोन
सफेद त्वचा भी कई अंडरटोन के साथ होती है। अगर अंडरटोन ब्लू या पर्पल है तो इस तरह के चेहरे पर मॉव कलर की लिपस्टिक खूबसूरत लगती है। साथ ही न्यूट्रल शेड में पिंक शेड की अच्छे लगते हैं। अगर इस त्वचा वाली महिलाएं डार्क कलर के लिप शेड लगाना चाहती हैं तो क्रिमसन रेड और बेरी टोन लिपस्टिक परफेक्ट लुक देगी।

फेयर स्किन वार्म अंडरटोन के साथ 
कुछ महिलाओं की स्किन वार्म यानी पीले अंडरटोन के साथ होती है। इस तरह की त्वचा पर पिंक और ब्राउन शेड की लिपस्टिक खूबसूरत लगती है। साथ ही स्टेटमेंट लिप कलर के लिए ऑरेंज रेड और रेड ब्राउन कलर खूबसूरत लगते हैं। 

न्यूट्रल अंडरटोन
अगर आपकी स्किन न्यूट्रल अंडरटोन या फिर ऑलिव कलर की है तो इस तरह की स्किन पर ब्राइट कलर जैसे कोरल, लाल या हॉट पिंक अच्छे लगते हैं। वहीं डार्क कलर के लिप शेड में डीप प्लम और डार्क बेरी कलर की लिपस्टिक जंचती है।

मीडियम स्किन टोन
अगर स्किन का कलर मीडियम है तो बहुत लाइट या फिर हल्की कलर की लिपस्टिक लगाने से बचें। ऐसी लिपस्टिक बहुत ही जल्दी आपकी त्वचा की रंगत को फीका बना देगी। इस तरह की स्किन पर पर्पल रेड, वाइन, रोज पिंक जैसे कलर अच्छे लगते हैं। 

डार्क स्किन टोन
अगर आपकी स्किन डार्क है लेकिन अंडरटोन कूल है तो आपको प्लम, कूल रेड और बेरी कलर के लिप शेड को खुद के लिए चुनना चाहिए। वहीं अगर अंडरटोन वार्म है तो इस तरह के चेहरे पर डार्क ब्राउन, कूल रेड, गुलाबी, कोरल और हल्के ब्राइट कलर की लिपस्टिक का चुनाव करें। जिसे चेहरे की रंगत और भी ज्यादा निखरी हुई दिखे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.