वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण को प्रोन्नति पर दी हार्दिक शुभकामनाएं

इटावा : पुलिस परिवार के लिए बुधवार का दिन गर्व और सम्मान से भरा रहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने रिज़र्व पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित एक गरिमामय समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभयनाथ त्रिपाठी  तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री श्रीश चंद्र को उनके प्रोन्नति पर शुभकामनाएं प्रदान कीं।समारोह के दौरान एसएसपी महोदय ने उत्कृष्ट सेवाओं और समर्पण के प्रतीक रूप में एएसपी ग्रामीण श्री श्रीश चंद्र के वर्दी पर “सिल्वर स्टार” लगाकर उन्हें सम्मानित किया। इस भावनात्मक क्षण पर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और सभी की निगाहें गर्व से चमक उठीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि दोनों अधिकारी अपनी बेदाग कार्यशैली, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के जरिये इटावा पुलिस को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह सम्मान उन्हें और अधिक समर्पण तथा कर्तव्यनिष्ठा के साथ जनता की सेवा के लिए प्रेरित करेगा।कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री सुबोध गौतम, सभी क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारीगण एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

पूरा माहौल गर्व,सम्मान और आपसी सौहार्द से ओत-प्रोत रहा - इटावा पुलिस लाइन आज सचमुच अपने गौरव के क्षण का साक्षी बनी।

रिपोर्टर : देवेन्द्र सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.