भगवंत मान सरकार के खिलाफ जालंधर शहर में भाजपा द्वारा रोष प्रदर्श किए गए। भाजपा के नेता डा राहुल जामवाल ने सरकार को जम कर कोसा।

पंजाब/जालंधर: आज जालंधर शहर के विभिन्न हिस्सों में पंजाब सरकार के प्रति भाजपा के कार्यकर्ताओं ने रोष प्रदर्शन भाजपा जिला प्रधान जालंधर, सुशील शर्मा के नेतृत्व में किए। विधान सभा जालंधर कैंट में आते क्षेत्र भाजपा के मंडल १२ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान को जम कर कोसा। इस अवसर पर भाजपा के नेता राजीव ढींगरा, डा राहुल जामवाल , जोगिंदर सिंह खालसा, अमरजीत सिंह गोल्डी,अनिल ठाकुर,बलराज बद्दन,  सनी भगत और भाजपा के कार्यकर्ता शामिल रहे। रोष प्रदर्शन का मुख्य कारण पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था रहा। पंजाब में आए दिन गोलियां चल रहीं है और लोग मारे जा रहे है यहां तक की जनता को सुरक्षा देने वाली पुलिस भी अछूती नहीं है, पुलिस मुलाजिम भी गैंगस्टर की गोली का शिकार हो रहे है।

पंजाब पुलिस जो की भारत में नंबर एक पर आती थी उसके भी हाथ सरकार चला रहे राजनेताओं ने बांध दिए है, जिसके कारण पुलिस भी ठीक से काम नही कर पा रही है।आए दिन धनवान लोगो , फैक्ट्री चलाने वाले व्यापारी लोगो से फिरौती के रूप में मोटा पैसा मांगा जा रहा है। पैसा नही मिलने पर हत्या को अंजाम दिया जा रहा है। कुल मिला कर पंजाब की कानून व्यवस्था बहुत खराब स्थिति से गुजर रही है। अगर समय रहते इसको ,भगवंत मान सरकार द्वारा दुरुस्त नहीं किया गया तो आने वाले समय के पंजाब का माहोल और खराब होने का अंदेशा है। इसलिए समय रहते सरकार को कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए। और सरकार को जनता से किए गए वादे भी पूरे करने चाहिए। मेहलाओ को अभी तक एक हजार रुपए महीना सरकार द्वारा दिया जाना शुरू नहीं किया गया है। जबकि चुनाव से पहले भगवंत मान सरकार ने वादा किया था की चुनाव जीतते ही ऐसा किया जाएगा। इस प्रकार के शंतीपूर्वक  रोष प्रदर्शन जालंधर कैंट विधान सभा क्षेत्र में आगे भी चलते रहेंगे। ऐसा भाजपा के सीनियर नेता डा राहुल जामवाल ने कहा।

रिपोर्ट -चंद्रकांत सी पुजारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.