एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने शादी की बात पर कहाः 'मैं तो दो दिन में निपटा दूंगी.'

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से एक है जिन्होंने कम समय में ही अपनी खास जगह बना ली है वही हाल ही में एक मैगजीन से बात करते हुए जाह्नवी कपूर ने अपनी शादी का पूरा प्लान बताया है.इस बात से पता चल रहा है की वो जल्दी ही शादी के बंधन जा रही है 

 

 

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी फिल्मों में नायाब रोल्स के लिए जानी जाती हैं. हर फिल्म में एक्ट्रेस ने अपना अलग रूप-अलग रोल दिखाया. जाह्वनी ने बेहद कम समय में अपने बहुत से फैंस बना लिए. एक्ट्रेस की जिंदगी के बारे में जानने के लिए लोग काफी उत्सुक रहते हैं हाल ही में उन्होंने अपना वेडिंग प्लान बताया है

शादी के लिए चुनी जगह

एक मैगजीन से बात करते हुए जाह्नवी कपूर ने अपनी शादी का पूरा प्लान बताया है. जाह्नवी कहती हैं कि वह आलीशान शादी की जगह सिंपल तरीके से शादी करना पसंद करेंगी. लोकेशन की बात करें तो उन्होंने मेहंदी, संगीत और सात फेरे लेने के लिए अलग-अलग जगहों को चुना है. जाह्नवी की शादी की प्लानिंग सुन ऐसा लगेगा मानो वो शादी के लिए एकदम तैयार हैं. 

 

                                                   

 

रिसेप्शन नहीं करेंगी

पीकॉक मैगजीन से बात करते हुए जाह्नवी  ने कहा कि वह चाहती हैं कि दक्षिणी इटली के कैप्री में एक याच पर उनकी बैचलर पार्टी हो. वह तिरूपति में शादी को प्राथमिकता देंगी. इसके अलावा वह चाहती हैं कि श्रीदेवी के पैतृक घर मयलापुर में संगीत और मेहंदी की रस्में हों. हालांकि उन्होंने रिसेप्शन के लिए अपनी हामी नहीं भरी. उन्होंने कहा कि 'क्या रिसेप्शन जरूरी है? नहीं ना? जाने देते हैं फिर रिसेप्शन.' 

 

                                            

दो दिन में निपटाएंगी शादी

जाह्नवी  ने शादी की सजावट पर कहा कि 'ट्रेडिशनल लेकिन सिंपल हो, मोगरे और कैंडल से सजे हुए.' उन्होंने बताया कि वह सजावट में बहुत माहिर नहीं हैं. वह अपनी शादी को बहुत छोटा रखना चाहती हैं. वह कहती हैं कि 'मैं तो दो दिन में निपटा दूंगी.' 

 

                                                             

जाह्नवी कपूर की फिल्में

जाह्नवी कपूर  के वर्कफ्रंट की बात करें तो  एक्ट्रेस पिछली बार फिल्म 'रूही' में नजर आई थीं. इसमें उनके साथ राजकुमार राव और वरुण शर्मा थे. उनकी आने वाली फिल्म 'गुड लक जैरी'और 'दोस्ताना 2' है. 'दोस्ताना 2' को लेकर पहले ही काफी हंगामा मच चुका है. इस फिल्म में पहले कार्तिक आर्यन को कास्ट किया गया था लेकिन कुछ कारणों के चलते उन्हें फिल्म से बाहर होना पड़ा. 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.