नगर में ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में निकाला भारत शौर्य तिरंगा यात्रा
जौनपुर : नगर के जेसीज चौक से गुरुवार को भव्य भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाला गया। डीजे व सौ मीटर के तिरंगे के साथ निकला तिरंगा यात्रा। यात्रा नगर के मुख्य मार्ग, डाकघर तिराहा कोतवाली चौक रामलीला भवन चौक, एराकियाना चौक पहुंच समाप्त हुआ। यात्रा विधायक रमेश सिंह के नेतृत्व में निकाला गया। इस दौरान देश भक्ति से भरें भाजपा नेता कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा झंडा एवं पोस्टर पर लिखें मारी चोट ठिकाने पर बम गिरे सब निशाने पर, नव भारत का जलवा देखा पाकिस्तान में मलबा देखा, मोदी सब बहनों का भाई है अच्छी करी पाकिस्तान की ठुकाई जैसे नारे लिखे रहे। इस दौरान भारत माता कि जय व जवानों के शौर्य गाथा से परिपूर्ण ओजस्वी नारे फिजा में गुंजायमान होता रहा। इस दौरान विधायक रमेश सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा “ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की सैन्य क्षमता और संकल्प को एक बार फिर सिद्ध कर दिया है। यह तिरंगा यात्रा हमारे वीर सैनिकों के सम्मान और देश की एकता का प्रतीक है।” कहा देशविरोधी ताकतों को करारा जवाब देने के लिए केंद्र सरकार हर संभव कदम उठा रही है और पूरा देश सैनिकों के साथ खड़ा है। यात्रा में जिलाध्यक्ष पुष्प राज सिंह, महामंत्री सुशील मिश्र, खुटहन ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव, डा उमेश चन्द्र तिवारी, बेचन सिंह, अनिल मोदनवाल, धनश्याम जायसवाल, कमलेश अग्रहरि सेना, प्रदीप जायसवाल, सुनील अग्रहरि टप्पू, सुशील सेठ बागी, ओम चौरसिया, संदीप जायसवाल, वैद प्रकाश जायसवाल, धीरज पाटिल, अक्षत अग्रहरि, भुवनेश्वर मोदनवाल, मुस्तकीम अहमद समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा समेत भाजपा के तमाम अनुसांगिक संगठनों के लोग एवं गणमान्य देशभक्त मौजूद रहे।
रिपोर्टर : दीपक सिंह
No Previous Comments found.