बालयोगी करन ने गुरूओं संग मनाया अपना जन्म दिवस
जौनपुर : शाहगंज, कहते हैं "होनहार बिरवान के होत चिकने पात " कुछ ऐसा ही व्यक्तित्व है बालयोगी करन गुरु पार्थ का। जी हाँ हम बात कर रहे हैं बहुआयामी प्रतिभा के धनी करन गुरु पार्थ का जो कि योगा के क्षेत्र में अपना नाम तो रोशन कर ही रहे हैं संगीत के क्षेत्र में भी अब काफी आगे निकल चुके हैं। वही करन पार्थ अपना जन्म दिवस अपने गुरूओं के सानिध्य में मनाया। पतंजलि योगपीठ शाहगंज ईकाई के अध्यक्ष डॉ आर पी सिंह ने कहा कि करन जब बहुत छोटा था तब से ही योग करने आता है इसकी कामयाबी देखकर मन गदगद हो जाता है। हम सबका यही आशीर्वाद है यह खूब तरक्की करें। योग गुरु एवं पतंजलि योग पीठ शाहगंज ईकाई के कोषाध्यक्ष ओम् प्रकाश चौबे अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि हम सब की यही कामना है कि करन हर क्षेत्र में अपना रोशन करें। इनकी उपलब्धि देख कर मन भाव विभोर हो जाता है। योग गुरु एवं पतंजलि योगपीठ के उपाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने कहा कि पूरे योग परिवार को इस बालक पर गर्व है। इतनी छोटी उम्र में जितना सम्मान यह हासिल किया है यह सब के लिए गर्व की बात है। बालयोगी करन गुरु पार्थ ने बताया कि आज मैं जो कुछ भी हूँ अपने गुरूओं के आशीर्वाद से हूँ। आपको बताते चले कि योग तथा संगीत के क्षेत्र में बालयोगी करन गुरु पार्थ को विभिन्न मंचों से समय समय पर विशिष्ट व्यक्तियों द्वारा सम्मानित किया जाता रहता है।
रिपोर्टर : दीपक सिंह


No Previous Comments found.