जेसीआई शाहगंज संस्कार ने बालयोगी करन गुरू पार्थ को किया सम्मानित

जौनपुर :  शाहगंज, कहते हैं होनहार बिरवान के होत चिकने पात, कुछ ऐसा ही व्यक्तित्व है राम अवध यादव गन्ना कृषक पीजी कालेज के सेकेंड ईयर के छात्र अस्मित सेठ का। जिन्हें क्षेत्र के लोग बालयोगी करन गुरू पार्थ के नाम से जानते हैं। 

उन्होंने इतनी छोटी उम्र में जो उपलब्धियाँ हासिल की हैं वह वाकई काबिलेतारीफ है। उन्होंने पढा़ई के साथ साथ योग एवं संगीत में अपनी अलग पहचान बना कर अपने क्षेत्र के साथ साथ अपने गुरूओं एवं पिता का सर गर्व से ऊॅंचा कर दिया है। उनकी इसी काबिलियत को देखकर व्यक्तित्व विकास की अन्तर्राष्ट्रीय संस्था जेसीआई शाहगंज संस्कार ने उन्हें "काबिल" कार्यक्रम के अन्तर्गत सम्मानित किया। मुख्य अतिथि डाक्टर डी के गुप्ता ने स्मृति चिन्ह् देते हुए कहा कि मुझे तो विश्वास ही नहीं हो रहा है कि मेरे क्षेत्र में इतना होनहार बालक रहता है, मैं आज इस बालक से मिलकर बहुत प्रसन्न हूं और इसके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ। विशिष्ट अतिथि आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव विनोद कुमार प्रजापति अपना आशीर्वाद देते हैं कहा कि यह बालक हमारे मित्र का बेटा है मगर मुझे नहीं मालूम था कि यह इतना प्रतिभावान् है। आज मुझे बहुत खुशी हो रही है कि यह मेरा अपना बच्चा है हम सब की यही कामना है कि यह अपने जीवन में नित नई ऊंचाइयों को छुए। 
बालयोगी करन गुरू पार्थ ने मिले हुए सम्मान को अपने गुरूओं को समर्पित करते हुए कहा कि यह सब मेरे गुरूओं का आशीर्वाद है, मुझे इस काबिल बनाने में मेरे पिता का बहुत बड़ा सहयोग रहा है। आज मैं जो कुछ भी हूँ उनके प्रेरणा एवं गुरूओं के आशीर्वाद से हूँ।

रिपोर्टर : दिवाकर मिश्रा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.