पहली बरसात में निगोह की प्रसिद्ध पुरानी बाजार हो गयी जलमग्न
जौनपुर - बरसठी विकासखंड बरसठी के प्रसिद्ध निगोह बाजार की पुरानी बाजार जो की एक समय में विकासखंड की मशहूर बाजार थी आज उसकी यह दशा है गली में आने जाने के लिए लोगों को मजबूरन गंदे पानी को पार करना पड़ता है जिससे बाहरी ग्राहक पुरानी बाजार में नहीं जाते हैं जबकि बाजार के जस्ट पीछे 45 डिसमिल का जलाशय था उसके किनारे रहने वाले सब पाट घर बना लिए जो की पानी का निकासी नहीं हो पा रहा गंदे पानी के कारण महामारी रोग फैलने का डर है बरसात में लोगों को घर से निकलने पर पानी में से होकर के गुजरना पड़ता है बाजार वालों का कहना है प्रशासन को राजस्व विभाग तुरंत कार्रवाई करके और पानी निकासी का व्यवस्था करें जहां पर सरकार जो है प्रदूषण को रोकथाम के लिए हर व्यवस्था कर रही है लेकिन निगोह बाजार में प्रदूषण का भरमार है फिर भी प्रशासन की तरफ से कोई वैकल्पिक कार्य नहीं हो रहा है ग्राम प्रधान राजकुमार गुप्ता ने कई बार सफाई कराया फिर भी पानी निकालने का व्यवस्था नहीं बन सका क्योंकि जलाशय का कई तरफ से लोगों ने पाट डाला। जिससे पानी निकासी की व्यवस्था नहीं बन पा रही है क्योंकि जलाशय में इतना कचरा भर गया है वहां पानी नहीं जा पा रहा है इसलिए राजस्व विभाग से प्रशासन की तरफ से महामारी न फैलने पाये इसकी समुचित व्यवस्था की जाए
रिपोर्टर - अनुपम कुमार मौर्य

No Previous Comments found.