जनता दर्शन में बोले विधायक रमेश सिंह — जनसेवा ही मेरा संकल्प, हर समस्या का होगा समाधान

जौनपुर : नगर के डाक बंगला परिसर में मंगलवार को नगर विधायक रमेश सिंह द्वारा जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिन्हें विधायक ने गंभीरता से सुना और त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान ही जनप्रतिनिधि का प्रथम कर्तव्य है।

विधायक रमेश सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी नागरिक को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। सभी विभाग जनभावनाओं का सम्मान करते हुए तत्काल समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के हित में पारदर्शी और जवाबदेह शासन व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है।

जनता दर्शन कार्यक्रम में एसडीएम क्रुणाल गौरव, ब्लॉक प्रमुख खुटहन बृजेश कुमार यादव, तहसीलदार आशीष सिंह, नगर पालिका ईओ प्रदीप गिरी सहित कई विभागीय अधिकारी के साथ ही वेद प्रकाश जायसवाल जिला सोशल मीडिया प्रभारी भाजपा धीरज पाटिल युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भाजपा मौजूद रहे। जनता दर्शन में उमड़ी भीड़ और विधायक की सहजता ने जनसेवा के प्रति उनके समर्पण को एक बार फिर साबित कर दिया।

चित्र परिचय:
शाहगंज डाक बंगला में जनता की समस्याएं सुनते नगर विधायक रमेश सिंह, साथ में मौजूद अधिकारीगण।

रिपोर्टर : दीपक सिंह

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.