मदरसा बोर्ड परीक्षा की द्वितीय पाली का निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त

जौनपुर : कस्बा मछलीशहर स्थित मदरसा अरबिया रियाजुल उलूम में संचालित मदरसा बोर्ड परीक्षा की द्वितीय पाली के दौरान जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अनीता कुमारी ने औचक निरीक्षण किया।  केंद्र व्यवस्थापक महोदया ने उन्हें परीक्षा संबंधी सभी अभिलेख प्रस्तुत किए। निरीक्षण के दौरान अधिकारी ने परीक्षा कक्षों में जाकर परीक्षार्थियों की बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण, उपस्थिति पंजिका एवं सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कक्ष निरीक्षकों को  निर्देश दिया कि परीक्षा पूर्णत: निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापक से पेयजल, प्रकाश, साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।
इस अवसर पर मदरसे की प्रधानाचार्या/केन्द्र व्यवस्थापक  महजबी बेगम , सह केंद्र व्यवस्थापक आलमगीर शेख, ,नोडल अधिकारी महमूद आलम, मो0 इमरान उर्फ बकरीदू खान, रिजवान अहमद, फैजान अहमद, शिक्षकगण एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

रिपोर्टर : मोहम्मद जावेद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.