महिला थाना अध्यक्ष किरण मिश्रा ने रामनगर गाँव में चला महिला जागरुकता अभियान

जौनपुर के सरपतहां थाना क्षेत्र के रामनगर गाँव में  महिला थाना जौनपुर की टीम ने महिलाओं को जागरूक करने का प्रयास किया। हरिजन बस्ती की महिलाओं को डायल 112 और 1090 सेवा की विस्तृत जानकारी दी।

महिला थानाध्यक्ष किरन मिश्रा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक गाँव की महिलाएं और बेटियाँ अपने अधिकार के प्रति जागरूक नही होंगी महिला सशक्तिकरण का प्रयास बेमानी साबित होगा। उन्होंने बताया कि महिलाओं की समस्या और प्रताड़ना के लिए सरकार ने 1090 सेवा शुरु की है। जिससे शहर की महिलाओं को काफी राहत मिली है। ग्रामीण क्षेत्रों में जागरुकता की कमी के चलते उसका उपयोग नही हो पाता है।

कहा पारिवारिक प्रताड़ना, छेड़छाड या किसी भी तरह के उत्पीड़न का शिकार महिला, युवती अपनी समस्या को 1090 पर फोन करके बात खुलकर कहें। यहां पर आपकी समस्या समाधान के लिए महिला अधिकारी रहती हैं। जो आपकी समस्या का त्वरित समाधान के लिए तैयार रहती हैं। इसके अलावा 112 सेवा 24 घंटे आपकी समस्या के समाधान के लिए आपके घर तक पहुंचती है। उन्होंने महिलाओं को जागरूक करने का प्रयास किया। इस मौके पर महिला थाने की गोल्डी, श्वेता साहू, अनामिका, प्रियंका यादव, व दीवान ग़ालिब खान रहे।

रिपोर्टर : दिवाकर मिश्रा/ दीपक सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.