काला आदेश वापस लो के नारों से गूंजा कलेक्ट्रेट परिसरमुख्यमंत्री के नाम सात सूत्रीय मांगो से सम्बंधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा

काला आदेश वापस लो के नारों से गूंजा कलेक्ट्रेट परिसर मुख्यमंत्री के नाम सात सूत्रीय मांगो से सम्बंधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा

जौनपुर : परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु सात सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में शिक्षकों ने हुंकार भरी। शिक्षकों की गर्जना से कलेक्ट्रेट परिसर गुंजायमान हो गया। मुख्यमंत्री के नाम सात सूत्रीय मांगों से सम्बंधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपकर उसके निस्तारण की मांग की। साथ ही एक घंटे अधिक विद्यालय संचालन के तुगलकी फरमान को वापस करने की मांग किया।  

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ व अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के संयुक्त तत्वाधान में दिन में एक बजे से ही जनपद के विभिन्न ब्लाकों के शिक्षकों का जमावड़ा कलेक्ट्रेट परिसर में शुरू हो गया। थोड़ी ही देर में हजारों की संख्या शिक्षकों ने अपने दमदार व जोरदार उपस्थिति से कलक्ट्रेट परिसर के मौजूद सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। हजारों की संख्या में जुटे पुरूष व महिला शिक्षक एकजुट होकर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष पहुंचकर न्यायिक मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने पुरानी पेंशन बहाली, एक दिसंबर 2008 के बाद पदोन्नत प्राथमिक के प्रधानाध्यापक एवं जूनियर के सहायक हो 17140 एवं जूनियर के प्रधानाध्यापक को 18150 न्यूनतम वेतनमान दिया जाना, शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा मुहैया कराना, मृतक आश्रित परिवार वालों को योग्यता के अनुसार नियुक्ति, शिक्षा मित्र एवं अनुदेशक साथियों को शिक्षक पद पर समायोजन, अंतर्जनपदीय स्थानांतरण एवं जिले के अंदर स्थानांतरण प्रक्रिया को जल्दी प्रारंभ किया जाना, वेतन विसंगतियों को दूर किया जाना तथा जब तक शासन से संसाधन उपलब्ध हो जाए किसी भी प्रकार की ऑनलाइन फीडिंग के लिए शिक्षकों पर दबाव न डाला जाय ।सम्बन्धित आठ सूत्रीय मांगों को पढ़कर सुनाया।

पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि शिक्षकों की इन महत्वपूर्ण मांगों को लेकर हमारा संघ पूरी मजबूती से इस संघर्ष में साथ है। जिलामंत्री सतीश पाठक ने जनपद के कोने कोने से आये भारी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

जलालपुर ब्लाक के अध्यक्ष डा गिरीश कुमार सिंह व जिला संगठन मंत्री डा शैलेश कुमार सिंह  व संरक्षक श्रीशंभूप्रसादसिंह के नेतृत्व में  भारी संख्या में शिक्षकों ने सहभाग किया।  अशोक कुमार सिंह(बच्चा भईया)शिव प्रकाश सिंह, अरविंद कुमार गिरि, अनन्त सिंह, प्रवीण चंद्र यादव, शंभू यादव,  राजेश दुबे ,सुनील कुमार , धर्मेंद्र सिंह, दुर्गेश सिंह, अरविंद सिंह, दिलीप सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, गयादीन वर्मा, अरविंद मौर्या, राज बहादुर यादव, अशोक श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, ,मेराज, अजीत गुप्ता,रविशंकर सिंह, सुरेश कुमार सिंह, वी राम ,अमिताभ सिंह, सौरभ, राकेश श्रीवास्तव, ध्यानचंद, बृजेश सिंह, विकास सिंह,शिवसागर, नागेन्द्र प्रताप यादव, अवनीश सिंह,अमित कुमार सिंह,, ज्योति, अवंतिका, सुरभि,आशीष कुमार श्रीवास्तव,,सहित  भारी संख्या में शिक्षक/शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। डा गिरीश कुमार सिंह ने  सहभागिता के लिए सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
 

रिपोर्टर --प्रदीप सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.