जौनपुर : संजीव बने ब्लॉक अध्यक्ष

जफराबाद उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के सिरकोनी ब्लॉक इकाई का चुनाव रविवार को सम्पन्न हुआ।जिसमें सर्वसम्मति से संजीव कुमार सिंह को ब्लॉक इकाई का अध्यक्ष चुने गए।तथा छाया सिंह को महिला इकाई का ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया।

बैठक में राकेश पांडेय को मंत्री,ओम प्रकाश को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,पवन कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष,घनश्याम मौर्य को संघटन मंत्री चुना गया।महिला इकाई में निशा सिंह उपाध्यक्ष तथा निरुपमा सिंह व शिखा सिंह को मंत्री पद पर चुना गया।चुनाव जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला के द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक संतोष कुमार सिंह,विष्णु पंडित,तथा राघवेंद्र की देखरेख में सम्पन्न हुआ।
इस मौके पर साजेश सिंह,अशोक सिंह,राधेश्याम यादव,संजय सिंह,सन्दीप सिंह,विनय उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर : कृपाशंकर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.