लावालौंग : भाजपा मंडल के लोगों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समर्पण दिवस के रूप में मनाया

लावालौंग : प्रखंड के डाक बंगला परिसर आज दोपहर भाजपा मण्डल के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह  लावालौंग  पंचायत एवं बुथ स्तर भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्य तिथि को समर्पण दिवस के रूप पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर  मनाया। त था इस कार्यक्रम के मौके पर मंडल महामंत्री चूरामन प्रसाद साहू एवं विशेष आमंत्रित सदस्य बैजनाथ साहू ने पंडित जी की जीवनी पर चर्चा किए और उनकी कार्य कुशलता एवं राजनीतिक जीवन के बारे में संबोधन किए ।इस कार्यक्रम आयोजित में कार्यकर्म को सफल बनाने में मंडल अध्यक्ष शंकर साहू, मंडल महामंत्री  चूरामन प्रसाद साहू,कोषाध्यक्ष मोहन साहू, मिडिया प्रभारी खगेश्वर साहू, विशेष आमंत्रित सदस्य गोविंद ठाकुर, बैजनाथ साहू, किशोरी प्रसाद केशरी,विवेक केशरी,विकाश सोनी, सोभनाथ यादव ,पुरन साहू एवं मौके पर दर्जनों  कार्यकर्ताओ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

रिपोर्टर : मो० साजिद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.