मंडल अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात,संभागीय संगठन बैठक में भाग लिया,
बकानी : भारतीय जनता पार्टी मंडल बकानी मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश लोधा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित संभागीय संगठन बैठक और जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लिया।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष ने झालावाड़ जिले के बकानी तहसील क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ भी चर्चा की।
ओमप्रकाश लोधा ने क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करते हुए सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा, उर्वरक खाद,और स्वास्थ्य केंद्रों जैसी मांगों को उठाया। ये मुद्दे ग्रामीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताए गए।
मुख्यमंत्री ने इन मांगों पर सकारात्मक संकेत दिए। उन्होंने पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने के भी निर्देश दिए।
रिपोर्टर : रमेश चन्द्र शर्मा

No Previous Comments found.