हेल्पिंग हैंडस सेवा संस्थान द्वारा "एक पेड़ माँ के नाम"को एक दिवसीय जन-जागरूक रैली का आयोजन

  आज हेल्पिंग हैंडस सेवा संस्थान के तत्वाधान मे वृहद वृक्षारोपण अभियान 2025 "एक पेड़ माँ के नाम"को जन-आंदोलन मे तब्दील करने हेतु एक विशाल एक दिवसीय जन-जागरूक रैली का आयोजन जनपद झाँसी के समस्त ब्लॉक मे किया गया रैली का शुभारम्भ आज प्रातः 08 बजे वन मुख्यालय झाँसी से किया गया जन जागरूक रैली को श्रीमान अनिल श्रीवास्तव सह-क्षेत्रीय कार्यवाह (पूर्वी उ. प्र.) आर. एस. एस. झाँसी ने बतौर मुख्य अतिथि हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जबकि माननीय हेमंत परिहार जिलाध्यक्ष झाँसी महानगर भा.ज.पा,नीरज कुमार आर्या प्रभागीय वनाधिकारी झाँसी, डॉ. अभय गुप्ता  विशिष्ट अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे।रैली संयोजक संस्था अध्यक्ष सत्येंद्र श्रीवास्तव ने बताया संस्था द्वारा आयोजित यह दो दिवसीय रैली थी जो संस्था द्वारा समस्त बुंदेलखंड मे निकाली जानी थी लेकिन मुख्यमंत्री महोदय का 09 जुलाई को जनपद जालौन मे कार्यक्रम होने कि सम्भावना से बुंदेलखंड के कई जनपदो से जिला प्रशासन द्वारा रैली कि स्वीकृति न मिलने के कारण रैली को एक दिवसीय कर आज झाँसी जनपद के समस्त ब्लॉकों मे निकाली जा रही है रैली मे पर्यावरण से संबंधित स्लोगन लिखा हुआ एक पर्यावरणीय रथ एवं 20 चार पहिया वाहन चलेंगे जिसमे संस्था के लगभग 70 से 80 सदस्य होंगे। रैली जनपद कि प्रत्येक तहसील एवं ब्लॉक से घनी आवादी से गुजरते हुयी पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए जनपद कि आम जनमानस को उत्साहित करेगी और प्रत्येक तहसील मे संस्था के सदस्य कम से कम 100 पौधे रोपित करेंगे रैली का उद्देश्य इस वर्ष आम जनमानस द्वारा अधिक से अधिक वृक्षारोपण एवं उनका संरक्षण का है।

 कार्यक्रम मे संस्था पदाधिकारी नरेन्द दलमोत्रा, एड. अरुण प्रताप सिंह, श्याम सुंदर पटेल, राधे सिंह, रामनिवास, सुधीर झा, राजेश मलिक, सनद यादव, पंकज दुवे,रविंद्र मडोरा, श्रीमती पूजा साहू, सीमा पाल ज्योति वर्मा, इंद्रा साहू, नीलम यादव, सायना खान,रूपल टिकरया,मो. अकरम, के साथ वन विभाग एवं जिला प्रशासन के कई अधिकारी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन जय किसन गोस्वामी ने किया अंत मे संस्था सदस्य सुलभ टिकरया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.