झांसी स्टेशन पर वनवासी कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत
झांसी स्टेशन पर वनवासी कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत, डॉ. संदीप सरावगी ने संभाली सेवा व्यवस्था
झांसी- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झांसी महानगर द्वारा भारत के गौरवशाली वनवासी समाज के सम्मान एवं उनके राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए 24 मई 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे दो लाख वनवासी कार्यकर्ताओं के वृहद सम्मेलन के निमित्त विशेष स्वागत एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस दौरान संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी ने झांसी स्टेशन पहुंचकर विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले वनवासी कार्यकर्ताओं का पुष्प एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं के लिए भोजन वितरण की व्यापक व्यवस्था भी कराई। बताया गया कि झांसी महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा अब तक लगभग दस हजार वनवासी कार्यकर्ताओं को ट्रेन में भोजन उपलब्ध कराया गया।
डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जैसे महानायक वनवासी समाज की गौरवशाली परंपरा के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि मातृभूमि की सेवा के भाव से वह सदैव जनजातीय समाज के साथ खड़े रहे हैं और आगे भी सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में वनवासी कार्यकर्ताओं के लिए भोजन व्यवस्था करना सभी कार्यकर्ताओं के सामूहिक सेवा भाव का परिणाम है।
महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक सिंह ने कहा कि वनवासी समाज भारतीय संस्कृति, परंपरा और प्रकृति संरक्षण का अभिन्न अंग रहा है। देश की स्वतंत्रता, सांस्कृतिक चेतना एवं सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा में वनवासी समाज का योगदान सदैव प्रेरणादायी रहा है।
महानगर मंत्री सुयश शुक्ला ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदैव वनवासी समाज के सम्मान, उत्थान एवं राष्ट्रीय एकात्मता को मजबूत करने हेतु कार्य करती रही है तथा सेवा का अवसर मिलने पर परिषद कार्यकर्ता हमेशा तत्पर रहेंगे।
कार्यक्रम में एग्रीविजन प्रमुख विक्रम फर्स्वाण, विभाग संगठन मंत्री हरिओम जायसवाल, कल्याण चौधरी, प्रिंस लखेरा, समीर रिछारिया, अंश, जतिन, अभिराज, आकाश साहू, आनंद पाल, अंकुश पाल, हनी अग्रवाल, जिला संगठन मंत्री आकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No Previous Comments found.