3 जून को झांसी में निकाली जाएगी साइकिल रैली, पत्रकारवार्ता में दी जानकारी
साइक्लिंग एसोसिएशन का गठन, 3 जून को झांसी में निकाली जाएगी साइकिल रैली, पत्रकारवार्ता में दी जानकारी
झांसी- लोगों को साइकिल चलाने के प्रति जागरूक करने के लिए नवगठित साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ झांसी आगामी 3 जून को वर्ल्ड साइक्लिंग डे पर एक विशाल साइकिल रैली का आयोजन करने जा रही है। अरशद खान ने रविवार दोपहर 1:30 बजे बताया कि यह रैली 3 जून सुबह 6 बजे ध्यानचंद स्टेडियम से शुरू होकर चित्रा, इलाइट और बीकेडी चौराहा होते हुए वापस स्टेडियम पर समाप्त होगी। लगभग 4 किलोमीटर लंबी इस निःशुल्क रैली में छात्र, खिलाड़ी और आमजन हिस्सा लेंगे। रैली पूरी करने वाले स्कूली बच्चों को लक्की ड्रॉ के जरिए हरक्यूलिस साइकिल, ट्रॉली बैग और कलर किट जैसे आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। एसोसिएशन भविष्य में भी पर्यावरण और स्वास्थ्य लाभ के लिए नियमित कार्यक्रम आयोजित करेगी।


No Previous Comments found.