बूथ अध्यक्ष हमारे संगठन के सेनापति - डॉ महेंद्र सिंह

झांसी :  भारतीय जनता पार्टी झांसी विधानसभा का बूथ सम्मेलन पंडित दीनदयाल सभागार में आयोजित हुआ सम्मेलन मैं भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश प्रभारी पूर्व जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने बुधवार को झाँसी बबीना एवं झांसी के विधानसभा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलनों को संबोधित करते हुए मजबूत बूथ संरचना और कुशल बूथ प्रबंधन से निश्चित विजय का मंत्रा दिया। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनकी सक्रियता, निरंतरता तथा लक्ष्य-केंद्रित कार्ययोजना से प्रत्येक परिणाम विजय में परिणित होता है। बूथ अध्यक्षों एवं बूथ समितियों के परिश्रम से 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगी।भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई। इसकी वैचारिक और संगठनात्मक जड़ें भारतीय जनसंघ में निहित हैं, जिसकी स्थापना डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1951 में की थी। 1977 के आपातकाल के बाद जनसंघ का 'जनता पार्टी' में विलय हो गया था, किसी कारण 1980 में यह अलग होकर भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई  "पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने देश में डिजिटल क्रांति की नींव रखी और 'प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना' के माध्यम से भारत के प्रत्येक गाँव को सड़कों से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य प्रारंभ किया।

इसी राष्ट्र-निर्माण की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व को युगपुरुष स्वामी विवेकानंद जी के विचारों और सिद्धांतों से जोड़ा जाता है,जिन्होंने मूल रूप से अपने नाम (नरेंद्र) की सार्थकता को सिद्ध करते हुए संपूर्ण विश्व में भारत का गौरव बढ़ाया।"
 वीरेंद्र तिवारी पूर्व राज्य मंत्री , पूर्व प्रदेश मंत्री भाजपा ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर सभी कार्यक्रम एवं अभियान प्रभावी रूप से संपन्न हो, इसके लिए बूथ समिति को सक्रिय करके प्रत्येक पदाधिकारी एवं सदस्य को उसकी क्षमता और योग्यता के अनुसार कार्य दिया जाए। बूथ पर प्रत्येक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और पार्टी के पुराने नेता प्रत्येक कार्ययोजना का हिस्सा होना चाहिए। मेरा बूथ सबसे मजबूत के संकल्प के साथ बूथ अध्यक्षों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा भी होना चाहिए।नए कार्यकर्ताओं और समर्थकों को पार्टी से जोड़ने तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व की केंद्र सरकार  एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य अनवरत करना है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ सतत संवाद, संपर्क और सेवा कार्यों के माध्यम से बूथ को सशक्त बनाने का लक्ष्य लेकर काम करना है। मजबूत बूथ ही भाजपा की चुनावी सफलता का मूल आधार है।

जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने सभी बूथ अध्यक्षों से आह्वान किया कि वे संगठन द्वारा निर्धारित प्रत्येक कार्यक्रम को पूरी निष्ठा, अनुशासन और प्रतिबद्धता के साथ क्रियान्वित करें। भाजपा कार्यकर्ता परिश्रम का पर्याय है और अपने परिश्रम से प्रत्येक परिणाम को अनुकूल बनाने में सक्षम है। आज का बूथ अध्यक्ष कल का मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष या राष्ट्रीय अध्यक्ष हो सकता है और यह केवल  भाजपा में ही संभव है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ को आदर्श बूथ बनाने का संकल्प लेकर कार्य करे, ताकि संगठन की शक्ति और जनाधार दोनों का विस्तार हो। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और सुव्यवस्थित बूथ प्रबंधन के बल पर भारतीय जनता पार्टी 2027 में पुनः प्रचंड जनादेश प्राप्त करेगी।

झांसी विधानसभा के कार्यक्रम कार्यक्रम का संचालन रानू देवलिया जिला उपाध्यक्ष द्वारा किया गया एवं आभार विनीत खटीक ,बबीना विधानसभा के कार्यक्रम का संचालन अरविंद राजपूत जिला महामंत्री द्वारा किया गया एवं आभार अनिरुद्ध दुबे जिला मंत्री ने किया ।  समस्त अतिथियों ने महापुरुषों के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि कर परम्परा का निर्वहन कर कार्यक्रम प्रारंभ हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह द्वारा की गई मंचासीन - डॉ महेंद्र सिंह मध्यप्रदेश प्रभारी भाजपा ,जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह ,वीरेंद्र तिवारी पूर्व प्रदेश मंत्री ,पूर्व राज्य मंत्री ,रवि शर्मा सदर विधायक ,  बिहारी लाल आर्य महापौर, रमा निरंजन एम एल सी,प्रदीप सर्वजी पूर्व  जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे । 
      कार्यक्रम की प्रस्तावना सदर विधायक रवि शर्मा द्वारा राखी गई,उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण तथा कार्यकर्ताओं के परिश्रम से “कमल निशान-उन्नति, सुरक्षा व समृद्धि की पहचान” बनता रहा है 
  बबीना विधायक राजीव सिंह परीक्षा ने बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में सांस्कृतिक व सामरिक उन्नति के साथ सबको साथ लेकर देश में सबका विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि बूथ की मजबूत ईकाई से ही बूथ विजय संभव है। बूथ की मजबूती के के लिए बूथ के मतदाताओं तथा लाभार्थियों के साथ नियमित सम्पर्क तथा मोदी सरकार व योगी सरकार की नीतियों व योजनाओं के साथ संवाद आवश्यक है। बबीना विधानसभा के कार्यक्रम पर मंचासीन अरविंद राजपूत जिला महामंत्री , विकास कुशवाहा  जिला महामंत्री ,विनोद नायक जिला महामंत्री ,मीनू राजावत जिला मंत्री ।

बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थिति
 प्रदीप सरावगी ,जगदीश साहू, मनु सिंह, कपिल बिरसेनिया,रानू देवालिया, संजीव अग्रवाल , अभिषेक जैन,देवेंद्र दुबे,देवी मंजुलता ,विनीत खटीक ,अमर सिंह कुशवाहा, मीनू राजावत,अनिरुद्ध दुबे, प्रियांशु डे, मोहित पोरवाल, शैलेंद्र परमार,चेतन ओझा, मंगल श्रीवास्तव,रंजीत साहू ,विशाल दीक्षित, कमलेश परिहार, अनुज नीखरा, राहुल सैनी, निर्मल कुशवाहा, दिलीप पुरी, विजय शिवहरे (मोनू) , रूपेश नायक, धर्मेंद्र अहिरवार,रवि राजपूत , बिरजू कुशवाहा ,राजेश पाल ,शिखा साहू ,दुष्यंत राजपूत,विमान वत्स , चरण सिंह चौहान ,पुष्पेंद्र चौहान ,बलबीर श्रीवास ,अजय राजपूत ,जितेंद्र सिंह धानुक , रिंकू  डांगी,अमित सिंह जादौन ,पार्षद मुकेश सोनी बंटी, अरविंद झा,आदर्श गुप्ता, सुनील नैनवानी, लखन कुशवाहा, प्रदीप खटीक, चित्रा सिंह,सुशीला दुबे,नीता विकास यादव, इंदु वर्मा ,कुसुम कुशवाहा, अमर सिद्ध, चित्रा सिंह,किरण गौतम, नीतू अहिरवार, ज्योति पटेरिया, पार्षद कामेश अहिरवार, सौरभ मिश्रा,रवि राजपूत,धीरज गोस्वामी ,प्रणय अग्रवाल ,भूपेंद्र , छोटू मौर्यों, आदि उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का समापन जन मन गीत के साथ हुआ ।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.