अहंकार त्यागने से ही बढ़ता है ज्ञान :विशाश्री माताजी

झांसी :  अतिशय क्षेत्र करगुवांजी में चल रहे 48 दिवसीय 1008 भक्तामर महा मण्डल आराधना विधान के ग्यारहवें दिन गुरुवार को गणिनी आर्यिका 105 विशाश्री माताजी ने मंगल देशना देते हुए कहा कि जिनका अहंकार पलायन कर जाता है तथा उनके आचरण में विनम्रता और लघुकथा आ जाती है वहीं ज्ञान वाला होता है, जो जिनवाणी को जीवन में आत्मसात करने से ही संभव है। जिन्होंने जिनवाणी को जीवन में उतारा है वहीं तीनों लोकों के शिखर पर विराजमान आदिनाथ भगवान की भक्ति के लिए आतुर होकर आत्मा से परमात्मा बनने की यात्रा में आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि योग साधना के लिए आत्मा को परमात्मा बनाने अथवा जब पारलौकिक समृद्धि पाने के प्रयास करेंगे तो लौकिक समृद्धि ठीक उसी प्रकार बिना कुछ किये हासिल हो जायेगी जिस प्रकार गेहूं के बोने पर बथुआ गेंहू के साथ फ्री में प्राप्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों ने बड़े बड़े विमान और विस्फोटक वस्तुयें बना ली है, जो सब ज्ञान से ही संभव हुआ है। लेकिन यह आविष्कार हमें दुर्गति की ओर ले जाने वाला है। ग्यारहवें दिवस गुरुवार के पुण्यार्जक श्रीमती मीना जुगनू जैन, श्रीमती वर्षा, वंशिका,देशना, गर्वित जैन एवं परिवार रहे, जिन्होंने पं.दीपक कुमार जैन करैरा के संचालन में समस्त धार्मिक  क्रियायें सम्पन्न कर अर्घ समर्पित किये।संचालन दिगम्बर जैन पंचायत समिति के महामंत्री कमल जैन एवं करगुवांजी मंत्री शिरोमणि जैन ने किया।अंत में निर्माण मंत्री भागचंद  जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर इं बालचंद्र जैन, प्रिंस जैन,नरेन्द्र जैन,रानू जैन बघेरा, नरेन्द्र जैन नारायण बाग,श्रीमती रानी जैन,रमेश जैन टीकमगढ़, बाहुवलि जैन सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

 आचार्य श्री विशु्द्ध सागर से मिला झांसी का प्रतिनिधि मंडल 
झांसी। देश की राजधानी दिल्ली में चातुर्मास में लीन आचार्य विशुद्ध सागर से जाकर झांसी जैन समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला तथा आचार्य श्री के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रतिनिधि मंडल ने आचार्य श्री भेंटकर झांसी में विराजमान विशाश्री माताजी के चातुर्मास के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस मौके पर करगुवांजी मंत्री एड .शिरोमणि जैन, राजीव जैन एवं बलवान सिंह यादव मौजूद रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.