मेला जल विहार व गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के पूर्व व्यवस्था सुधार की मांग
झांसी : आज मेला जल विहार समिति के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल के नेतृत्व में समिति का एक प्रतिनिधि मण्डल नगर मजिस्ट्रेट योगेश्वर सिंह से मिला और उनसे मेला जल विहार एवं गणेश उत्सव को देखते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराये जाने की मांग की। अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने बताया कि गणेश उत्सव के समापन पर प्रतिमाओं के विसर्जन में परंपरागत मेला जलविहार का आयोजन होता है, जिसमें विभिन्न स्थानों प्रतिमाएं एवं मंदिरों से विमान निकलते हैं। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। ऐसे महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन को देखते हुए नगर निगम को पूर्व में आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के लिए अवगत कराया गया था। परंतु आज भी शहर की विभिन्न सड़कों पर गहरे गड्ढे मौजूद हैं, बिजली के तार नीचे लटक रहे हैं, पेड़ों की टूटी हुई टहनियाँ हादसे का कारण बन सकती हैं।लक्ष्मी तालाब के समीप प्रतिमाओं के विसर्जन कुंड में गंदा पानी भरा हुआ है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने नगर मजिस्ट्रेट से स्पष्ट रूप से कहा कि इन समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करें ताकि मेला जल विहार के दौरान श्रद्धालुओं और विमान यात्रा में शामिल लोगों को परेशानी न हो और कोई अप्रिय घटना का सामना न करना पड़े। प्रतिनिधि मण्डल में विनोद अवस्थी, अभिषेक साहू, अतुल मिश्रा व प्रशांत वर्मा शामिल रहें।
रिपोर्टर - राजीव
No Previous Comments found.