शक्ति केंद्रों पर चौपाल बैठक आयोजित करने और मतदाता जोड़ो अभियान को गति देने पर जोर
झांसी : आज भारतीय जनता पार्टी की बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक शक्ति केंद्र पर चौपाल बैठक आयोजित करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे अपने-अपने शक्ति केंद्रों पर नियमित रूप से चौपाल लगाकर आमजन से संवाद स्थापित करें तथा मतदाता जोड़ो अभियान को गति प्रदान करते हुए अधिक से अधिक नए मतदाताओं को जोड़ने का कार्य करें।
बैठक में आगामी 29 नवंबर को संत रविदास समरसता यात्रा के झांसी आगमन पर होने वाले स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। यात्रा का स्वागत ओरछा रोड स्थित रिसाला चुंगी, इलाइट चौराहा एवं बीकेडी चौराहे पर किया जाएगा। इसके उपरांत सभा का आयोजन होगा।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं एवं सफल आयोजन की जिम्मेदारी मोर्चों तथा पार्टी की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सौंपी जाएगी। बैठक में मन की बात एवं पन्ना प्रमुख और अन्य संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने और सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
संचालन - अरविन्द राजपूत
आभार - अभिषेक जैन ने किया
मंचासीन रहे जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह, जयदेव पुरोहित, कुलदीप विश्वकर्मा, संजीव लाला, अरविन्द राजपूत, विकास कुशवाहा, अखिलेश गुप्ता, कपिल बिरसेनिया, अभिषेक जैन
उपस्थित कार्यकर्ता- मनमोहन गेड़ा, अमित खटीक, प्रियांशु डे, चेतन ओझा, ममता चौरसिया, मनोज श्रीवास, नीरजा गुप्ता, राहुल कुर्ली, देवेंद्र राय, संजय लांगसन, हेमंत पांचाल, संत राम पेंटर, किशोरी रायकवार, प्रवीण शिवहरे, हनी साहू, जीतू शिवहरे, अंकित साहू आदि उपस्थित रहे।
No Previous Comments found.